भोपाल में बिखरा सौंदर्य और ग्लैमर का जलवा, ‘सौंदर्य 2.O’ ने बिखेरी खूबसूरती की छटा

भोपाल में बिखरा सौंदर्य और ग्लैमर का जलवा, ‘सौंदर्य 2.O’ ने बिखेरी खूबसूरती की छटा
नव अपराजिता सोशल फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित लड़कियों को मेकअप और पार्लर को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम की सराहना की गई
भोपाल(राहुल अग्रवाल)-24/5/26
राजधानी भोपाल में सौंदर्य और खूबसूरती का तृतीय महोत्सव ‘सौंदर्य 2.O’ खूबसूरती के साथ मानस भवन में आयोजित हुआ। इस इवेंट में भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश की कई मॉडल और लगभग 70 प्रतिभागी लड़कियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम की ऑर्गनाइज़र जया और ज्योति इसरानी ने बताया कि इवेंट को एरिना ग्रुप और अपना भोपाल द्वारा मैनेज किया गया है। इस कार्यक्रम को नव अपराजिता सोशल फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद लड़कियों और महिलाओं को मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर बनाने में मदद मिलेगी। ऑर्गनाइज़र ने बताया कि इस तरह के दो शो पहले भी सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके थे। इन्हीं सफलताओं से प्रेरित होकर अब तीसरा इवेंट सफलतापूर्वक आयोजित किया ।
सौंदर्य 2.O न केवल ग्लैमर और फैशन का संगम रहा, बल्कि यह समाज में महिला सशक्तिकरण और प्रतिभा के लिए एक प्रेरणास्रोत भी बनेगा।कार्यक्रम में श्रिया शर्मा ने दिल लुभावन एंकरिंग के माध्यम से प्रतिभागियों का दिल जीत लिया।इस शो की सेलेब्रिटी ओजस राजानी ने प्रतिभागी लड़कियों को मेकअप के कई गुर सिखाए।साथ ही विजेता लड़कियों को पुरस्कृत किया गया।
ब्राइडल कॉम्पिटिशन में प्रथम विजेता रश्मि सिंह रही,जिन्हें महालक्ष्मी ज्वेलर्स 10 न. मार्केट भोपाल की और पुरस्कार दिया गया।नव अपराजिता सोशल फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित लड़कियों को मेकअप और पार्लर को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम की सराहना की गई।भोपाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गोविंद गोयल ने भी इवेंट की तारीफ करते हुए कहा कि जया और ज्योति इसरानी ने लड़कियों के रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बहुत अच्छा कार्यक्रम आयोजित किया।

सौन्दर्या 2.0 में भोपाल की जानी-मानी Influencer, Social Worker एवं Fashion Personality निशा तुलसानी को “Queen of the Show” के सम्मान से नवाजा गया।निशा तुलसानी ने इस सम्मान के लिए आयोजकों,ज्यूरी मेम्बर्स एवं सपोटर्स का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए हमेशा यादगार रहेगी।

इस शो में भोपाल की उभरती हुई मेकअप आर्टिस्ट रितु प्रजापति ने शो की सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट ओजस राजानी का मेकअप किया।जिसकी ओजस राजानी ने काफी सराहना करते हुए तारीफ की और कहा कि रितु प्रजापति लड़कियों की आइडियल बनकर उभरेगी।




