टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू

सितंबर 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की थी सुनील और उनके परिवार से मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू
सितंबर 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की थी सुनील और उनके परिवार से मुलाकात
दिया था उपचार, संगीत शिक्षा और 1 लाख की सम्मान निधि देने का भरोसा

भोपाल(राहुल अग्रवाल)-4/11/26

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जो वादा करते हैं, वो निभाते हैं। इसका ताजा उदाहरण सामने आया है। उन्होंने हनुमान अंश फिल्म के गायक सुनील लोधी की आंखें ठीक कराने का वादा किया था। अब सुनील की आंखों के उपचार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खुशी की बात यह है कि जिस आवाज ने लाखों दिलों को छुआ, अब उसकी आंखों में रोशनी लौटने की उम्मीद जगी है।

गौरतलब है कि सुनील सागर के युवा बुंदेली गायक हैं। सितंबर 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुनील और उनके परिवार से मुलाकात कर उपचार, संगीत शिक्षा और 1 लाख की सम्मान निधि देने का भरोसा दिया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपना वादा निभाते हुए सुनील के बेहतर भविष्य की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।

गायकी से जीता लाखों का दिल

सुनील की आवाज ने अपनी गायकी से लाखों लोगों का दिल जीता है। अब आंखों के उपचार की शुरुआत उनके जीवन में नई उम्मीद लेकर आई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस पहल से न केवल एक प्रतिभाशाली कलाकार को संबल मिला है, बल्कि यह भी संदेश गया है कि सरकार प्रतिभाओं के संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!