खेलछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
Trending

विश्व साइकिल दिवस पर साई सीआरसी भोपाल द्वारा उत्साहपूर्ण साइकिल रैली का आयोजन

"स्वस्थ एवं फिट भारत" के विजन को सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल

विश्व साइकिल दिवस पर साई सीआरसी भोपाल द्वारा उत्साहपूर्ण साइकिल रैली का आयोजन

“स्वस्थ एवं फिट भारत” के विजन को सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल

भोपाल(राहुल अग्रवाल)-7/6/26

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केंद्रीय क्षेत्रीय केंद्र (CRC), भोपाल द्वारा टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में विश्व साइकिल दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण, सतत गतिशीलता तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।

 

इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ल विश्वास कैलाश सारंग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रियंक मिश्रा, कलेक्टर भोपाल,आअभिषेक सिंह चौहान, आईटीएस, क्षेत्रीय निदेशक, साई सीआरसी भोपाल, प्रो. (डॉ.) एम.के. सिंह, कुलपति (प्रभारी), एलएनआईपीई ग्वालियर, तथा सुश्री ऐश्वर्या राज भाखुनी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।

 

 मंत्री विश्वास सारंग द्वारा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में लगभग 600 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें खिलाड़ी, प्रशिक्षक, अधिकारी, सीआईएसएफ (CISF), सीआरपीएफ (CRPF), एनडीआरएफ (NDRF), एसएसबी (SSB) तथा आईटीबीपी (ITBP) के कार्मिक, संस्कार वैली स्कूल एवं भावन्स भारती स्कूल के विद्यार्थी एवं प्रतिनिधि, साइक्लिंग एसोसिएशन के सदस्य, फिटनेस प्रेमी तथा स्थानीय समुदाय के नागरिक शामिल थे।

 

कार्यक्रम उत्साह और ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। प्रतिभागियों ने जोशपूर्ण जुम्बा सत्र एवं विभिन्न फिटनेस गतिविधियों में भाग लेकर सक्रिय एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। इस अवसर पर मंत्री विश्वास सारंग द्वारा फिट इंडिया चैंपियंस प्रमोद भाटी (मिस्टर एशिया), प्रभांशु एवं सुश्री स्तुति सहित फिटनेस इन्फ्लुएंसर्स को फिटनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रचार-प्रसार में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को फिट इंडिया शपथ भी दिलाई गई, जिसके माध्यम से एक स्वस्थ, फिट एवं हरित भारत के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प को दोहराया गया।

 

यह आयोजन नागरिकों, विशेषकर युवाओं, को सक्रिय जीवनशैली अपनाने तथा साइकिल को एक सुलभ, स्वास्थ्यवर्धक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन माध्यम के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुआ। रैली एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से फिटर और ग्रीनर इंडिया का संदेश प्रसारित किया।

 

विश्व साइकिल दिवस का यह आयोजन फिटनेस, सतत विकास, पर्यावरणीय जागरूकता एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा। यह कार्यक्रम फिट इंडिया आंदोलन के उद्देश्यों तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के “स्वस्थ एवं फिट भारत” के विजन को सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है। “फिटनेस की डोज़, आधा घंटा रोज़” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाते हुए कार्यक्रम ने नियमित शारीरिक गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!