भीषण गर्मी के बीच शास्त्री नगर में विधायक व पार्षद ने टैंकर से कराया जल वितरण
कोलार से सप्लाई होने वाली पानी की पाइप लाइनों में मेंटेनेंस के चलते लोग हुए परेशान

भीषण गर्मी के बीच शास्त्री नगर में विधायक व पार्षद ने टैंकर से कराया जल वितरण
कोलार से सप्लाई होने वाली पानी की पाइप लाइनों में मेंटेनेंस के चलते लोग हुए परेशान
भोपाल(राहुल अग्रवाल)-4/6/26
इस समय पड़ रही भीषण गर्मी के बीच राजधानी भोपाल में जल समस्या देखने को मिली।जिसके कारण लोग परेशान नजर आए लेकिन क्षेत्रीय विधायक और पार्षद ने मिलकर इस विकराल समस्या का निराकरण किया।

बता दें कि पिछले तीन दिनों से कोलार से होने वाले पानी सप्लाई की लाइन में मेंटेनेंस के चलते पानी वितरण पर रोक लग गई थी।जिसके कारण भोपाल के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रही।इस समय पड़ रही भीषण गर्मी में लोग पानी के अभाव में परेशान नजर आए।शास्त्री नगर के रहवासियों की परेशानी समझते हुए, क्षेत्रीय विधायक भगवान दास सबनानी व पार्षद आरती राजू अनेजा ने नगर निगम के साथ निजी टेंकरों से भी कॉलोनी में जल वितरण कराया।समय समय पर देखने में आया है कि स्थानीय पार्षद आरती राजू अनेजा हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर नजर आती हैं।
जल वितरण के दौरान शास्त्री नगर कल्याण समिति के अध्यक्ष चंदू पुरोहित, जगदीश सोनी,मीना जाटव,अर्चना वेद,राहुल अग्रवाल सहित सभी कालोनी वासियों ने विधायक भगवान दास सबनानी, पार्षद आरती राजू अनेजा का आभार व्यक्त किया।




