खेलटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
Trending

विधायक ट्रॉफी 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ

32 टीमों के सभी खिलाड़ियों एवं दर्शकों के साथ खचा-खच भरा मैदान

विधायक ट्रॉफी 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ

32 टीमों के सभी खिलाड़ियों एवं दर्शकों के साथ खचा-खच भरा मैदान

पीठाधीश्वर सुदेश शांडिल्य महाराज विधायक भगवानदास सबनानी भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यती ने किया शुभारंभ

भोपाल(राहुल अग्रवाल) -2/6/26

 

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को विधायक ट्रॉफी 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। शुभारंभ के अवसर पर करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर सुदेश शांडिल्य महाराज, विधायक भगवानदास सबनानी, जिला अध्यक्ष रविंद्र यती रहे मौजूद।

 

इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी ने उपस्थित सभी खिलाड़ियों और दर्शकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का एक जरूरी हिस्सा है खिलाड़ियों का अनुशासन उनका परिचय देता है, अनुशासित खिलाड़ी ही सफलता प्राप्त करता है, खेलों से जीवन में अनुशासन मानसिक विकास चरित्र निर्माण और नेतृत्व करने की क्षमता का विकास होता है। हमारी दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, हमारा क्षेत्र शहर का हृदय स्थल है यहां पर हर वर्ग की प्रतिभाएं निवास करती हैं।

 

मेरा प्रयास रहता है कि हमारे क्षेत्र की प्रत्येक प्रतिभाओं को सम्मान मिले और वह अपनी प्रतिभा से प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। मैं आप सभी को अपनी शुभकामनाएं देता हूं, साथ ही कहना चाहूंगा कि मैं भी खिलाड़ी रहा हूं,खेल और खिलाड़ियों की भावना से भली-भांति परिचित हूं, खेल का उद्देश्य केवल हार और जीत का परिणाम नहीं, बल्कि मैदान पर संघर्ष, अनुशासन, टीम भावना और मानवीय मूल्यों को सीखना है।

1 जून से 9 जून तक टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन नेहरू नगर पुलिस ग्राउंड में नवप्रयास सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट में 32 टीमें भाग ले रही हैं, नॉकआउट मैचों के साथ 9 जून को खेला जाएगा फाइनल।

 

शुभारंभ के साथ डॉक्टर वर्सेस पत्रकारों का एक शो मैच हुआ, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक था। प्रतिदिन 3 से 4 मैच 8 ओवरों के खेले जाएंगे। शुभारंभ पर दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में दर्शन उपस्थित रहे और उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!