टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशसंस्कृति
Trending

भोपाल में बिखरा सौंदर्य और ग्लैमर का जलवा, ‘सौंदर्य 2.O’ ने बिखेरी खूबसूरती की छटा

नव अपराजिता सोशल फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित लड़कियों को मेकअप और पार्लर को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम की सराहना की गई

भोपाल में बिखरा सौंदर्य और ग्लैमर का जलवा, ‘सौंदर्य 2.O’ ने बिखेरी खूबसूरती की छटा

नव अपराजिता सोशल फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित लड़कियों को मेकअप और पार्लर को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम की सराहना की गई

भोपाल(राहुल अग्रवाल)-23/5/26

राजधानी भोपाल में सौंदर्य और खूबसूरती का तृतीय महोत्सव ‘सौंदर्य 2.O’ खूबसूरती के साथ मानस भवन में आयोजित हुआ। इस इवेंट में भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश की कई मॉडल और लगभग 70 प्रतिभागी लड़कियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम की ऑर्गनाइज़र जया और ज्योति इसरानी ने बताया की इस कार्यक्रम को नव अपराजिता सोशल फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित किया गया।साथ ही इवेंट को एरिना ग्रुप और अपना भोपाल द्वारा मैनेज किया गया है।

जरूरतमंद लड़कियों और महिलाओं को मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर बनाने में मिलेगी मदद

इस कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद लड़कियों और महिलाओं को मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर बनाने में मदद मिलेगी। ऑर्गनाइज़र जया ने बताया कि इस तरह के दो शो पहले भी सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके थे। इन्हीं सफलताओं से प्रेरित होकर अब तीसरा इवेंट सफलतापूर्वक आयोजित किया ।

शो की सेलेब्रिटी ओजस राजानी ने प्रतिभागी लड़कियों को मेकअप के कई गुर सिखाए

सौंदर्य 2.O न केवल ग्लैमर और फैशन का संगम रहा, बल्कि यह समाज में महिला सशक्तिकरण और प्रतिभा के लिए एक प्रेरणास्रोत भी बनेगा।कार्यक्रम में श्रिया शर्मा ने दिल लुभावन एंकरिंग के माध्यम से प्रतिभागियों का दिल जीत लिया।इस शो की सेलेब्रिटी ओजस राजानी ने प्रतिभागी लड़कियों को मेकअप के कई गुर सिखाए।साथ ही विजेता लड़कियों को पुरस्कृत किया गया।

प्रथम विजेता को महालक्ष्मी ज्वेलर्स 10 न. मार्केट की ओर से दिया गया पुरुस्कार

ब्राइडल कॉम्पिटिशन में प्रथम विजेता रश्मि सिंह रही,जिन्हें महालक्ष्मी ज्वेलर्स 10 न. मार्केट भोपाल की और पुरस्कार दिया गया।नव अपराजिता सोशल फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित लड़कियों को मेकअप और पार्लर को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम की सराहना की गई।

भोपाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गोविंद गोयल ने की सराहना

भोपाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गोविंद गोयल ने भी इवेंट की तारीफ करते हुए कहा कि जया और ज्योति इसरानी ने लड़कियों के रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बहुत अच्छा कार्यक्रम आयोजित किया।

हनी ड्रेसेस की ड्रेस और ज्वैलरी पहन रैम्प पर उतरी मॉडल्स

ऑर्गनाइज़र जया इसरानी ने बताया कि इवेंट में सभी मॉडल्स को ड्रेस और ज्वैलरी हनी ड्रेसेस 10 न. मार्केट के अंकित श्रीवास्तव द्वारा प्रोवाइड की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!