टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
Trending

ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक के लिए मंत्रालय पहुंचे मंत्री गौतम टेटवाल और नारायण सिंह पंवार

सुरक्षित पर्यावरण का यही आधार-ईंधन बचत हर बार- राज्यमंत्री गौतम टेटवाल

ईंधन बचत का संदेश: ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक के लिए मंत्रालय पहुंचे मंत्री गौतम टेटवाल और नारायण सिंह पंवार

सुरक्षित पर्यावरण का यही आधार-ईंधन बचत हर बार- राज्यमंत्री गौतम टेटवाल

भोपाल(राहुल अग्रवाल)-20/5/26

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों से किए गए ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान को आत्मसात करते हुए, बुधवार को कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल और मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार ने आमजन को सादगी और ऊर्जा संरक्षण का संदेश देते हुए, कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा से बंगले से मंत्रालय फिर वापस बंगले तक एक साथ यात्रा की।

 

सुरक्षित पर्यावरण का यही आधार ईंधन बचत हर बार का संदेश देते मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने संसाधनों के संयमित उपयोग का जो आह्वान किया है, उसे हम सभी को अपने आचरण में उतारना चाहिए। इसी उद्देश्य से आज हमने ई-रिक्शा से मंत्रालय आने -जाने का निर्णय लिया।

ऊर्जा बचत को जनआंदोलन बनाने की अपील

मंत्री गौतम टेटवाल और नारायण सिंह पंवार ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को पेट्रोल-डीजल की अनावश्यक खपत को कम करने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और ऊर्जा बचत को एक जनआंदोलन बनाने का संकल्प लेना चाहिए। मंत्रियों ने यह भी संदेश दिया कि हमारे स्तर पर किए गए छोटे-छोटे प्रयास ही भविष्य में एक आत्मनिर्भर, स्वच्छ एवं सशक्त भारत के निर्माण की मजबूत नींव बनते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!