टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
Trending

केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता -बारेलाल अहिरवार

मप्र में जिला स्तर पर जल्द शुरु होंगे जनशिकायत निवारण शिविर

केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता -बारेलाल अहिरवार

मप्र में जिला स्तर पर जल्द शुरु होंगे जनशिकायत निवारण शिविर

भोपाल(राहुल अग्रवाल)-24/6/26

मध्यप्रदेश अनुसूचित आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में निरंतर मध्य प्रदेश में विकास के कार्य और योजनाओं का भरपूर लाभ पिछले और अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंच रहा है।उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता होगी कि पिछड़े और अशिक्षित परिवारों को समय पर न्याय मिले।

आज एक जानकारी में श्री बारेलाल अहिरवार ने हमे बताया कि प्रदेश में लगातार हम जिलों का दौरा कर अधिकारियों के साथ बैठक ले रहे हैं और केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है ।

12 से अधिक जिलों का किया दौरा, सुनी लोगों की तरह समस्याएं

अभी तक हमने प्रदेश के 12 से अधिक जिलों में दौरा कर लिया है इसके चलते जो भी अनुसूचित जाति परिवार या अन्य वर्ग की शिकायत हमें मिलती है उनको भी त्वरित गति से समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित किया जाने का आदेश जारी किया जा रहा है।

अनुसूचित जाति वर्ग की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार हो और लोगों को इसका लाभ मिले

मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति वर्ग की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार हो और लोगों को इसका लाभ मिले इसके लिए प्रदेश में जन शिकायत निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। बारेलाल अहिरवार ने बताया कि जब भी हम भोपाल में रहते हैं उसे समय पीड़ितों की शिकायत सुनकर संबंधित अधिकारियों को भी निराकरण के निर्देश किया जाता है, ,किसी भी पीड़ित परिवार को भटकना न पड़े इसके लिए जिला स्तर पर हम जल्द ही शिविरों का आयोजन कर न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे।अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को जानकारी शासन की योजनाओं की नहीं मिल पाती इसके लिए हमारा प्रयास होगा की प्रचार ,प्रसार ज्यादा से ज्यादा किया जाए इसके लिए इसी माह ही एक बैठक का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें अनेक निर्णय लिये जायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!