टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष उषा अग्रवाल 27 सितंबर को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे

विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, कार्यकर्ताओं एवं आत्मीयजनों से करेंगे भेंट

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष उषा अग्रवाल 27 सितंबर को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे

विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, कार्यकर्ताओं एवं आत्मीयजनों से करेंगे भेंट

भोपाल(राहुल अग्रवाल) 26/09/2026

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक  आशीष उषा अग्रवाल नवीन दायित्व संभालने के बाद पहली बार 27 सितंबर को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ कार्यकर्ताओं एवं आत्मीयजनों से भेंट करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष उषा अग्रवाल 27 सितंबर को प्रातः 10 बजे ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 17 स्थित रेशम मिल, हजीरा आंगनवाड़ी केंद्र में भाजपा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान में शामिल होंगे। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे वार्ड क्रमांक 16 के महाराजा मानसिंह मंडल अंतर्गत चंदनपुरा, हजीरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ सुनेंगे। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आशीष उषा अग्रवाल गोविंदबाग कार्यालय में आत्मीयजनों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!