टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

दतिया के उदगुवां और सीतापुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ठोकी ताल

कांग्रेस पर बरसे सीएम डॉ. मोहन, कहा- उसके कर्मों का हिसाब चुकाने का समय आ गया है

कांग्रेस पर बरसे सीएम डॉ. मोहन, कहा- उसके कर्मों का हिसाब चुकाने का समय आ गया है

दतिया के उदगुवां और सीतापुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ठोकी ताल
बीजेपी कैंडिडेट आशुतोष तिवारी के लिए मांगा जन-समर्थन
कांग्रेस को कोई और नहीं, उसके खुद के कर्म ले डूबे,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदल रहा समय

भोपाल/दतिया(राहुल अग्रवाल)-25/7/26

दतिया विधानसभा उप-चुनाव की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 जुलाई को दतिया के उदगुवां और सीतापुर में हुंकार भरी। उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के लिए जनता से वोट मांगे। उन्होंने जनता से विकास का वादा भी किया। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि दतिया को नंबर-1 बनाएंगे। इस मौके पर वे कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता से नहीं, केवल सत्ता से मतलब होता है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उदगुवां में कहा कि यहां की पानी की समस्या हल कर दी जाएगी। हमारी सरकार बनने के बाद विपक्ष के नेताओं को भी मालूम है कि यहां सिर खपाना बेकार है। मां पीतांबरा के आशीर्वाद के साथ हमें सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि ढाई साल पहले झूठ बोलकर, बड़ी-बड़ी बातें करके कांग्रेस ने यहां के विकास का पहिया रोक दिया। अब इस हिसाब को चुकता करने का समय है। एक-एक कार्यकर्ता घर से निकलकर एक-एक वोर्ट पार्टी के पक्ष में डलवाएगा।

पूरे देश से गायब हो रही कांग्रेस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब तो मुझे कांग्रेस के लोगों ने फोन पर कहा है कि भैया हमसे भी गलती हो गई थी। बीजेपी ने यहां विकास किया था, जबकि कांग्रेस ने वो विकास रोक दिया। प्रत्याशी और हमें मिलाकर सब 111 हैं। हमने हमेशा विकास की राजनीति की है। विकास के लिए हमारा समय हमेशा सकारात्मक चला है। विकास के लिए जब भारतीय जनता पार्टी कदम बढ़ाती है, तो पीछे नहीं हटती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश एक अलग ही वातावरण में जा रहा है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे कांग्रेस पूरे देश से गायब हो रही है। जैसे बेशर्म और गाजर घास गायब हो गई, वैसे ही कांग्रेस भी गायब हो गई। अब तो मध्यप्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक, पीतांबरा पीठ से लेकर कालिका माई तक, गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक, पूरे क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का शासन चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खुद के कर्म उसे ले डूबे हैं। उसने कभी किसानों के भले की बात नहीं की, कांग्रेस कभी गरीबों के भले की बात नहीं करेगी, उसने सदैव युवाओं के सपनों को कुचला है, कांग्रेस जो बोलती है झूठ बोलती है। उन्होंने कहा कि जैसे ही गोपाल कृष्ण भगवान की जय बोलते हैं, कांग्रेस के जख्मों पर नमक और मिर्ची लगने लगती है। कांग्रेसी हमारे देवी-देवताओं से भी नफरत करते हैं।

श्रीकृष्ण ने दी हमें प्रेरणा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान राम का भव्य मंदिर बनने के बाद कभी राहुल गांधी दर्शन करने वहां गए क्या। कांग्रेस ने भगवान राम के जन्म के प्रमाण मांगे। सुप्रीम कोर्ट से फैसला होने के बाद भी वे वहां दर्शन करने नहीं गए। हम चित्रकूट में भगवान राम का भव्य धाम बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भगवान राम-भगवान कृष्ण ने चरण रखे, वहां-वहां तीर्थ स्थान बनाए जाएंगे। भगवान कृष्ण कंस को मारने के बाद शिक्षा के लिए उज्जैन के सांदीपनि आश्रम आए। उन्होंने हमें सिखाया कि मित्रों का हमेशा सम्मान करना चाहिए। रुपया तो हाथ का मैल है, आएगा और चला जाएगा। लेकिन, मित्रता का जीवनभर सम्मान होना चाहिए। 5 हजार पहले भगवान कृष्ण ने सुदामा से दोस्ती की। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण-सुदामा की दोस्ती की मिसाल आज भी दी जाती है। भगवान कृष्ण ने हमें कठिनाइयों में मुस्कुराना सिखाया है। कालिया नाग के फन के ऊपर भी गोपाल कृष्ण की मनमोहक मुस्कान हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

गरीबों के वोट से ही बनती है सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना साकार रूप ले रही है। ये दोनों नदियां कब से थीं, लेकिन इनका लाभ जनता को नहीं देना चाहती थी। कांग्रेस बुंदेलखंड के लोगों के झूठ बोल-बोलकर सत्ता हासिल करती थी। लेकिन, किसान को न पानी मिला, न बिजली, न विकास हुआ। अब एक लाख करोड़ रुपये से केन-बेतवा परियोयना तैयार हो रही है, इसका लाभ बुंदेलखंड को भी मिलेगा और दतिया को भी मिलेगा। दूध उत्पादन के लिए भी सरकार योजना ला रही है। सरकार चाहती है कि अनाज अच्छे से बिके, उसका सही दाम मिले, बिजली-पानी मिले, सड़क मिले। मुख्यमंत्री-मंत्री हेलीकॉप्टर से उड़ते हैं, लेकिन सरकार तो गरीबों के वोट से ही बनती है। इसलिए जब गरीबों के जीवन में कठिनाई आए तो उसे दूर करना सरकार का दायित्व है। इसलिए हमारी सरकार बीमारी की गंभीरता को देखते हुए मरीज को हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाने की योजना लाई।

सच्चा वादा-पक्का काम, प्रेम से बोले जय श्रीराम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार केवल बोलती नहीं कि राजा-रंक बराबर हैं, बल्कि करके दिखाती है। गोराघाट के सरपंच को एयर एंबुलेंस की सुविधा मिली थी। हम जो कहते हैं, करके दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में रोडवेज की बसें बंद हो गई थीं, हम इसे फिर शुरू करने वाले हैं। सच्चा वादा-पक्का काम, प्रेम से बोलो जय श्री राम। गरीब-युवा-अन्नदाता-महिला, इनके कल्याण के लिए अगर अधिकारियों-कर्मचारियों के किसी ने प्रमोशन किए, तो वो हमारी सरकार ने किए। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए हमने 18 हजार पदों पर भर्ती निकाली है। कांग्रेस ने इस पर ताला लगा दिया था। हम युवाओं के लिए सब करने के लिए तैयार हैं। हम सब मिलकर दतिया को नंबर-1 का क्षेत्र बनाएंगे। आप 30 तारीख को कमल के फूल का बटन दबाकर हमको विजयी बनाना।

बीजेपी के शासन में कोई डाकू-कोई नक्सली नहीं बचा

सीतापुर में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो एक गरीब, चाय बेचने वाले तक को प्रधानमंत्री बनाने का अवसर देती है। मध्यप्रदेश में भाजपा सरकारों के कार्यकाल में चंबल और दतिया का क्षेत्र तेजी से बदला है। पहले इस इलाके में कभी डाकुओं का आतंक था, आम लोगों की खून-पसीने की कमाई डाकू लूटकर ले जाते थे। लेकिन जब से मध्यप्रदेश में भाजपा की नई सरकार बन गई। चंबल और दतिया क्षेत्र से डाकू तो गायब हो ही गई। प्रदेश की धरती से नक्सलियों का भी अंत हो गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में विकास के मामले में मध्यप्रदेश का पतन होता चला गया। प्रदेश में गरीब और गरीब होता गया। कांग्रेस का काम केवल जनता को मूर्ख बनाना, झूठे वादे करना और चालाकी से अपनी सरकार बनाना रहा है।

कांग्रेस एक घर में सिमटी, जनता से कोई लेना-देना नहीं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह भाजपा सरकार में ही संभव है कि आज एक गरीब चाय वाले परिवार और पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से आने वाले नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। यह वाकया लोकतंत्र का मान बढ़ाने वाला है। दूसरी ओर, कांग्रेस में राजा का बेटा राजा बनता है। पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू, फिर इंदिरा गांधी, फिर राजीव गांधी, फिर सोनिया गांधी, अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, कांग्रेस की तो पूरी पार्टी एक घर में सिमट गई। उन्हें जनता से कोई लेना-देना नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!