टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
Trending

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश महासचिव यादव ने दिया इस्तीफा, कहा- जमीनों के दलाल हैं जीतू पटवारी

राकेश यादव ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए सवाल पूर्व महासचिव ने राहुल गांधी को बताया धृतराष्ट्र

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश महासचिव यादव ने दिया इस्तीफा, कहा- जमीनों के दलाल हैं जीतू पटवारी

राकेश यादव ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए सवाल
पूर्व महासचिव ने राहुल गांधी को बताया धृतराष्ट्र
अब कांग्रेस में रहकर नहीं किए जा सकते जनहित के काम
जीतू पटवारी साबित नहीं कर सके मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोप

भोपाल(राहुल अग्रवाल)-3/7/26

कांग्रेस को झटकों पर झटका लगता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के विवाद के अब कांग्रेस के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई है।मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश सिंह यादव ने करीब 30 साल तक पार्टी से जुड़े रहने के बाद इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेज दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने जीतू पटवारी पर जमीनों की दलाली करने का भी आरोप लगाया है। इस्तीफे के बाद यादव ने कहा कि जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर जो आरोप लगाए, उसे साबित नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विचार करना चाहिए।

इस्तीफे के बाद राकेश सिंह ने मीडिया से कहा कि प्रदेश नेतृत्व की कार्यशैली अनुचित है। पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। पार्टी पदाधिकारी सारे फैसले एकतरफा ले रहे हैं। यादव ने कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं को मीडिया डिबेट से बहिष्कार करने को कहा है, तो हम अपनी बात रखें कैसे। हम देश सेवा के लिए राजनीति करते हैं, हमारा उद्देश्य पैसा कमाना नहीं।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

राकेश सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी धृतराष्ट्र हैं। उन्होंने खुली आखों पर पट्टी बांध ली है। इस धृतराष्ट्र ने कई दुर्योधन पैदा कर दिए हैं, जो पार्टी को खा गए हैं। राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि किस नेता के हाथ में कमान दे दी है। यह नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ जैसे नेताओं का अपमान करता है। कांग्रेस में रह कर कोई जनहित के काम नहीं किए जा सकते। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी अध्यक्ष पद के लायक नहीं हैं। पीसीसी अध्यक्ष जमीनों के दलाल हैं, सब जानते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!