टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

श्याम नगर में मां दुर्गा की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

श्याम नगर में मां दुर्गा की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

भोपाल(राहुल अग्रवाल)-18/10/26

राजधानी भोपाल के श्याम नगर में मां दुर्गा की झांकी इस बार भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां पिछले 41 वर्षों से लगातार नवरात्रि पर्व पर माता दुर्गा की भव्य झांकी स्थापित की जा रही है।

इस वर्ष भी सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के सहयोग से माता की मूर्ति स्थापित की गई है। झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। समिति द्वारा माता की आकर्षक सजावट और रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई है।

झांकी स्थापित करने में समिति के अध्यक्ष प्रवीण यादव, पवन यादव, रौनक यादव, शैलेंद्र यादव एवं अनिल यादव सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। समिति के सदस्यों ने बताया कि 41 वर्षो से यह परंपरा निरंतर चली आ रही है।वही हर वर्ष झांकी को और भव्य बनाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!