टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कोलार अग्रवाल समाज ने धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव

अग्रसेन जयंती कार्यक्रम की शुरुआत अग्रसेन चौराहा कोलार से,जयंती पर संपन्न हुए विभिन्न कार्यक्रम

कोलार अग्रवाल समाज ने धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव

अग्रसेन जयंती कार्यक्रम की शुरुआत अग्रसेन चौराहा कोलार से,जयंती पर संपन्न हुए विभिन्न कार्यक्रम

भोपाल(राहुल अग्रवाल)-12/10/26

भोपाल कोलार अग्रवाल समाज (रजि.) द्वारा हमारे कुल प्रवर्तक भगवान श्री अग्रसेन महाराज जी की 5150 वी जयंती के उपलक्ष्य में अग्रसेन चौराहा (पूर्व दानिश चौराहा) पर सैकड़ों की संख्या में अग्रबन्धु पहुंचे। महिला एवं पुरुष अग्रबंधुओं द्वारा श्री अग्रसेन महाराज की पूजा अर्चना एवं आरती की गई। इसके पश्चात सभी अग्रबंधुओं को प्रसाद वितरण किया गया। उक्त जानकारी अग्रवाल समाज कोलार (रजि.) के अध्यक्ष शैलेन्द्र गर्ग जी द्वारा प्रदान की गई।

कोलार अग्रवाल समाज के उपाध्यक्ष डॉ अंकुर अग्रवाल, व सचिव सौरभ गुप्ता द्वारा बताया गया कि अग्रवाल समाज के बंधुओं के लिए एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक श्री वैभव मैरिज गार्डन, कोलार रोड पर रखा गया। कोषाध्यक्ष तरुण अग्रवाल एवं सांस्कृतिक सचिव शैलेश अग्रवाल द्वारा बताया गा गया कि निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ शहर के वरिष्ठ डॉक्टर्स के द्वारा किया गया। इस निशुल्क शिविर में विभिन्न एलोपेथिक विशेषज्ञ उपस्थित रहे जिनमें डॉ. आर. के अग्रवाल (जनरल मेडिसिन), डॉ प्रखर सिंघल (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. अखिलेश अग्रवाल (त्वचा रोग विशेषज्ञ),। डॉ अमित अग्रवाल (बाल रोग विशेषज्ञ) डॉ वन्दना अग्रवाल (स्त्रीरोग विशेषज्ञ), डॉ तान्या गुप्ता (दंत चिकित्स्क), डॉ अंकुर अग्रवाल (फिजियोथेरेपिस्ट), डॉ नमन अग्रवाल (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ रूपम अग्रवाल (रुमेटोलॉजिस्ट) इत्यादि उपस्थित थे।

राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में शाम को महाराजा अग्रसेन जी की महाआरती संपन्न हुई।इस दौरान वरिष्ठ समाजजनों का सम्मान किया गया।

 

इस अवसर पर अग्रवाल समाज कोलार (रजि.) कार्यकारिणी सदस्य सचिन अग्रवाल, सुरेश चंद्र गोयल, रविन्द्र बंसल एवं मुख्य संरक्षक सुनील मंगल, रामेश्वर अग्रवाल, शरद अग्रवाल साथ ही संरक्षक हुकुम चंद अग्रवाल, रामपाल अग्रवाल, डॉ अनिल गोयल, डॉ ए.के.गर्ग, भेल अग्रवाल समाज के डॉ तनिश गोयल, अमित मित्तल, आशुतोष अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अग्रवाल महासभा से मुकेश गोयल, अग्रसत्ता से ओम प्रकाश अग्रवाल, करौद अग्रवाल समाज से पंकज अग्रवाल, बाल कृष्ण अग्रवाल, सिरोंजिया अग्रवाल पंचायत से राकेश अग्रवाल, कोलार महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती सीमा गर्ग, श्रीमती रमा मंगल एवं समस्त महिला कार्यकारिणी सहित अग्रबन्धु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!