टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

नवाचार और विकास के पथ पर बढ़ें युवा, स्वाध्याय और अनुशासन भी जरूरी : डॉ. मोहन यादव

मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का भव्य आयोजन: प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प

मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन: प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प

नवाचार और विकास के पथ पर बढ़ें युवा, स्वाध्याय और अनुशासन भी जरूरी : डॉ. मोहन यादव

भोपाल(राहुल अग्रवाल), 16 अगस्त 2026

मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी, भोपाल के परिसर में आज “माँ के नाम एक अभियान” के अंतर्गत ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “प्रकृति से प्रगति की ओर, संस्कृति से समृद्धि की ओर” तथा वैश्विक संकटों के समाधान हेतु प्रकृति-केंद्रित जीवन शैली को अपनाना था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं से संवाद करते हुए प्रदेश के युवाओं से नवाचार और विकास के पथ पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

पूज्य संत अवधूत श्री दादागुरु भगवान के पावन सानिध्य में आयोजित इस ​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव , हुज़ूर विधायक  रामेश्वर शर्मा , मध्य प्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष  प्रवीण शर्मा , नर्मदा मिशन की राष्ट्रीय संयोजक डॉ. प्रिया भावे चित्तावरे , एमपीपीयूआरसी के अध्यक्ष डॉ. खेम सिंह डहेरिया , मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी की कुलाधिपति श्रीमती मंजुला तिवारी, प्रति कुलाधिपति इंजी गौरव तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 

अवधूत श्री दादा गुरु भगवान ने युवाओं से संवाद किया और उन्हें जीवन में सही दिशा नैतिकता और राष्ट्र प्रेम में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। हुजूर विधायक श्री रामेश्वर शर्मा जी ने युवाओं को प्रकृति और संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया।

इंजी. गौरव तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश ने विकास की जो रफ़्तार पकड़ी है, उसके परिणामस्वरूप आने वाले समय में राज्य का कोई भी युवा बेरोजगार नहीं रहेगा।”

 

इसके बाद एक ‘इंटरैक्टिव सत्र’ भी आयोजित किया गया, जहाँ विद्यार्थियों ने संतों और अतिथियों से संवाद किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों को कलाकार राज सैनी द्वारा निर्मित स्मृति चिन्ह और स्केच पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया गया। ​कार्यक्रम का समापन छात्रा योगिता राय के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षकाएं और विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!