टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
Trending

बलवाड़ा मंडल में विधायक राजकुमार मेव ने किये 82.50 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन

बलवाड़ा का बाजार चौक होगा सीसी रोड से सुसज्जित

बलवाड़ा मंडल में विधायक राजकुमार मेव ने किये 82.50 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन

बलवाड़ा का बाजार चौक होगा सीसी रोड से सुसज्जित

बलवाड़ा/भोपाल(राहुल अग्रवाल)-26/6/26

महेश्वर विधायक राजकुमार मेव ने गुरुवार को बलवाड़ा मंडल में लगभग 82.50 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया।बलवाड़ा मंडल के ग्राम खेड़ा जामन्या में निमाड़ के प्रसिद्ध संत श्री सिंगाजी महाराज की पावन स्थली पर गवली समाजजनो के मिलन समारोह सम्मेलन में सहभागिता की।

बलवाड़ा का बाजार चौक होगा सीसी रोड से सुसज्जित

विधायक राजकुमार मेव द्वारा ग्राम पंचायत बलवाड़ा में बाजार चौक में 20 लाख से निर्मित होने वाले सीसी रोड  का भूमिपूजन किया गया।उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता बलराम पटेल ,नरेंद्र यादव,बलवाड़ा मंडल अध्यक्ष विष्णु यादव ,नंदराम मुकाती,महामंत्री जितेंद्र वर्मा, दिनेश पवांर ,सरपंच संजय पटेल, बहादर सिंह पटेल ,नितेश जायसवाल सहित समस्त कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि,  ग्रामवासी उपस्थित रहे।

भारत के विकास पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों के अनुरूप आज ग्राम पंचायत रुपाला में नवनिर्मित अटल सुशासन भवन निर्माण कार्य  37.50 लाख लागत के लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित होकर ग्रामवासियों को नवनिर्माण हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।

 

वहीं ग्राम माचलपुर खुर्द  में सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 25.0 लाख के भूमि पूजन किया।इस दौरान कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।इस दौरान विधायक राजकुमार मेव ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!