टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा
Trending

भोजपाल प्रतिभा सम्मान समारोह में 400 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

सम्मान हासिल कर उत्साहित हुए बच्चे

भोजपाल प्रतिभा सम्मान समारोह में 400 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

सम्मान हासिल कर उत्साहित हुए बच्चे

भोपाल(राहुल अग्रवाल)-2/6/26

जन शिक्षा स्वास्थ्य कल्याण समिति द्वारा जिले के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु भोजपाल प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।भोपाल के हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 400 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

समिति ने 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों को उनके परिणाम के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।समिति का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाना एवं अन्य छात्रों को भी प्रेरित करना रहा है। इस पहल के माध्यम से समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा।

 

समिति के अध्यक्ष नितिन कुमार गुप्ता ने बताया कि इस सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए विद्यार्थी का मध्यप्रदेश बोर्ड, सीबीएसई या आईसीएसई बोर्ड से पात्रता होना आवश्यक थी।चयनित विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांग बच्ची को प्रशस्ति पत्र के साथ पांच हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की गई।

 

कार्यक्रम में महापौर मालती राय,विधायक भगवानदास सबनानी,चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष गोविंद गोयल,कार्यक्रम संयोजक मुकेश गोयल,सहसंयोजक डॉ अंकुर अग्रवाल,कथावाचक प्रतीकेश्वर महाराज सहित शहर के गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!