भोपाल में बिखरेगा सौंदर्य और ग्लैमर का जलवा, ‘सौंदर्य 2.O’ तैयार है अपनी छटा बिखरने को

भोपाल में बिखरेगा सौंदर्य और ग्लैमर का जलवा, ‘सौंदर्य 2.O’ तैयार है अपनी छटा बिखरने को
भोपाल(राहुल अग्रवाल)-10/5/26
राजधानी भोपाल में सौंदर्य और खूबसूरती का तृतीय महोत्सव ‘सौंदर्य 2.O’ 22 मई को मानस भवन में आयोजित होने जा रहा है। इस इवेंट में भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश की कई मॉडल और प्रतिभागी लड़कियां हिस्सा लेंगी।
इस कार्यक्रम की ऑर्गनाइज़र जया और ज्योति इसरानी ने बताया कि इवेंट को एरिना ग्रुप और अपना भोपाल द्वारा मैनेज किया जा रहा है। साथ ही, इसे नव अपराजिता सोशल फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद लड़कियों और महिलाओं को मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर बनाने में मदद मिलेगी।

ऑर्गनाइज़र जया और ज्योति इसरानी ने बताया कि इस तरह के दो शो पहले भी सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। इन्हीं सफलताओं से प्रेरित होकर अब तीसरा इवेंट आयोजित किया जा रहा है।
इवेंट की पोस्टर लॉन्चिंग रोशनपुरा स्थित मालाबार ज्वेलरी शोरूम में आयोजित की गई, जिसमें आने वाले समारोह की तैयारियों की झलक दिखाई गई। सौंदर्य 2.O न केवल ग्लैमर और फैशन का संगम है, बल्कि यह समाज में महिला सशक्तिकरण और प्रतिभा के लिए एक प्रेरणास्रोत भी बनेगा।




