टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
Trending

समाज को मानसिकता में बदलाव लाए बिना स्थायी सुधार संभव नहीं- रेखा यादव

मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग में जल्द होगी जनसुनवाई शुरू

समाज को मानसिकता में बदलाव लाए बिना स्थायी सुधार संभव नहीं- रेखा यादव

मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग में जल्द होगी जनसुनवाई शुरू

पीड़ितों की शिकायतों के लिए शुरू होगी हेल्पलाइन

भोपाल(राहुल अग्रवाल)-6/5/26 

मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग पीड़ितों समस्याओं का त्वरित निराकरण और सुनवाई के लिए जल्द ही नया हेल्पलाइन शुरु करेगी और साथ प्रदेश में जिला स्तर पर अपनी बेंच लगा कर महिला संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा।

 

आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीमती रेखा यादव ने कहा कि आयोग में वर्षों से लंबित हजारों प्रकरणों पर सुनवाई कर उन्हें प्राथमिकता से निपटारा किया जाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। सशक्तिकरण के संकल्प को नई ऊर्जा देते हुए मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव ने कहा कि आयोग अब केवल शिकायतों के निवारण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि महिलाओं के वैचारिक और सामाजिक सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखेगा।

श्रीमती रेखा यादव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन की सराहना करते हुए कहा कि उनका संकल्प है कि मध्यप्रदेश की हर नारी आत्मनिर्भर और सुरक्षित महसूस करे। मेरा प्राथमिक दायित्व उनके इसी विजन को साकार करना है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़ी महिला तक पहुंचे।”महिला अपराधों पर कड़ा रुख अपनाते हुए श्रीमती यादव ने कहा कि कानून अपनी जगह है, लेकिन समाज की मानसिकता में बदलाव लाए बिना स्थायी सुधार संभव नहीं है।

राज्य महिला आयोग अब एक मित्र और मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा-रेखा यादव

 

महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव ने कहा कि हम हर जिले में महिलाओं तक पहुंचेंगे ताकि वे बिना किसी डर के अपनी बात रख सकें। चर्चा में आपने बताया कि हेल्प डेस्क जिला स्तर पर महिला थाने में हो। इस पर जोर दिया जब कहीं कोई सुनवाई नहीं होती तभी पीड़ित आयोग के पास शिकायत लेकर आते हैं, महिलाओं की शिकायतों को सुनने के लिए आयोग कार्यालय में भी बेंच लगाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!