टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
Trending

व्यापारियों के हित के लिए हमेशा चैंबर की पूरी टीम का सहयोग करेंगे–मंत्री विश्वास सारंग

कमर्शियल टैक्स खत्म करने के लिए कानूनी सलाह जरूरी–विधायक रामेश्वर शर्मा

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भोपाल के नवनियुक्त अध्यक्ष गोविंद गोयल ने अपनी पूरी टीम के साथ नेताओं से की सौजन्य भेंट

व्यापारियों के हित के लिए हमेशा चैंबर की पूरी टीम का सहयोग करेंगे–मंत्री विश्वास सारंग

भोपाल(राहुल अग्रवाल)–4/2/26

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में विजयश्री हासिल करने के बाद अध्यक्ष गोविंद गोयल अपनी पूरी टीम के साथ नेताओं से मुलाकात करने पहुंचे।इसी क्रम में उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग से जाकर सौजन्य भेंट की । चैंबर के अध्यक्ष गोविंद गोयल ने मंत्री विश्वास सारंग से चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की आगामी गतिविधियों के विषय में विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए बताया कि हम प्रत्येक व्यापारी को साथ में लेकर और उनकी हर समस्या को सुनकर और समझकर उन समस्याओं का निवारण करने के लिए आप सभी का सहयोग चाहते हैं, जिससे कि व्यापारी अपना व्यापार चिंता मुक्त होकर कर सके। व्यापारियों के हित के प्रत्येक कार्य हम पूरी टीम के साथ मिलकर करेंगे।

व्यापारियों के लिए नई-नई योजनाओं और नई एक्टिविटी पर विचार करते हुए चैंबर को एक नई दिशा प्रदान करें–मंत्री विश्वास सारंग 

चर्चा के दौरान मंत्री विश्वास सारंग ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गोविंद गोयल और उनकी पूरी टीम को आश्वासन दिया है कि मैं हमेशा आपके साथ हूं और व्यापारियों की हित की बात मैं भी हमेशा से ही सोचता रहा हूं।अब आपकी इतनी अच्छी और सशक्त टीम बनी है।सभी को साथ मिलकर व्यापारियों के लिए नई-नई योजनाओं और नई एक्टिविटी पर विचार करते हुए चैंबर को एक नई दिशा प्रदान करना चाहिए। जहां जिस समय व्यापारियों को मेरी आवश्यकता लगी तो मैं हमेशा चैम्बर की टीम के साथ मिलकर उन सभी कार्यों को भी करवाने का पूरा प्रयास करूंगा।

व्यापारियों की हर संभव मदद करेंगे–विधायक रामेश्वर शर्मा

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गोविंद गोयल ने अपनी पूरी टीम के साथ जाकर विधायक रामेश्वर शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने सभी निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए, चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यों में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। चर्चा के दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गोविंद गोयल ने विधायक रामेश्वर शर्मा के सामने नगर निगम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगाए जा रहे ,कमर्शियल टैक्स को खत्म करवाने के लिए भी उपाय जाने और बताया कि मप्र में केवल भोपाल में ही कमर्शियल टैक्स व्यापारियों से वसूला जा रहा है जबकि आर्थिक राजधानी इंदौर और जबलपुर में कमर्शियल टैक्स नहीं लिया जा रहा है।

कमर्शियल टैक्स हटवाने के लिए इंदौर और जबलपुर जैसी जगहों पर जाकर बारीकी से अध्ययन करना चाहिए–विधायक रामेश्वर शर्मा 

गोविंद गोयल से चर्चा के दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि चेंबर को पहले इंदौर और जबलपुर जैसी जगहों पर जाकर बारीकी से अध्ययन करना चाहिए कि, यहां पर जो कमर्शियल टैक्स लगाया गया था,उसे किस तरीके से वापस लिया गया है और फिर कानूनी सलाह लेकर इस विषय में भोपाल नगर निगम और सरकार से भी चर्चा कर इसमें जरूरी कदम उठाकर कमर्शियल टैक्स हटवाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। साथ ही व्यापारियों की किसी भी प्रकार की समस्याओं के लिए हम हमेशा चैंबर की पूरी टीम का सहयोग करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!