टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
Trending

भोपाल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष बने गोविंद गोयल 

वोट के रूप में मिला व्यापारियों का प्यार और समर्थन

भोपाल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष बने गोविंद गोयल 

वोट के रूप में मिला व्यापारियों का प्यार और समर्थन

भोपाल(राहुल अग्रवाल)–3/2/26

भोपाल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज 2026 के चुनाव में उन्नति पैनल की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद गोयल ने भारी बहुमत से चुनाव में विजयश्री हासिल की।कुल 1999 मतों में से गोविंद गोयल ने 1085 मत हासिल कर 191 मतों से विजय हासिल की।वही उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी तेजकुलपाल सिंह पाली को 894 मत मिले।

जनसंपर्क के दौरान व्यापारियों की बातों को समझा

पूरे चुनाव अभियान में देखने में आया कि गोविंद गोयल अपनी पूरी उन्नति पैनल के साथ लगातार व्यापारियों से मिलते रहे और उनकी समस्याओं को सुना और समझा। जनसंपर्क के दौरान गोविंद गोयल ने सभी व्यापारियों को आश्वासन भी दिया था की, उन्नति पैनल और उनके चुनाव में विजय होते ही व्यापारियों की हर समस्या को जल्द से जल्द दूर करने का पुरजोर प्रयास किया जाएगा। उन्नति पैनल हमेशा सभी व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। व्यापारियों के हित की लड़ाई और सभी व्यापारियों से अच्छे संबंधों के परिणाम स्वरूप गोविंद गोयल ने अपने निकटतम प्रत्याशी तेजकुलपाल सिंह पाली को हराकर नए अध्यक्ष के रूप में जीत हासिल की। उनकी जीत पर व्यापारी वर्ग में हर्ष देखा जा रहा है।

उपाध्यक्ष,मंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर भी उन्नति पैनल की जीत 

उपाध्यक्ष पद पर आदित्य जैन मनया,अरविंद जैन सुपारी,मंत्री पद पर अजय देवनानी,सुनील जेनाविन,संजीव जैन गेहूं और कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप सेवानी ने भी भारी बहुमत से जीत हासिल की।वही देर रात तक कार्यकारिणी सदस्यों के मतों की गिनती जारी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!