टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
Trending

उन्नति पैनल को न्यू मार्केट,मालवीय नगर,रोशनपुरा, जीटीवी कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में मिला व्यापारियों का भरपूर स्नेह व अपार समर्थन

उन्नति पैनल को मिल रहा व्यापारिक संगठनों का पुरजोर समर्थन

उन्नति पैनल को मिल रहा व्यापारिक संगठनों का पुरजोर समर्थन

टीटी नगर में सघन जनसंपर्क के साथ एमपी नगर व्यापारियों संगठनों के साथ हुई बैठक और व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा

भोपाल (राहुल अग्रवाल)–29/1/26  

 व्यापारियों की प्रतिष्ठित संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में उन्नति पैनल को राजधानी के व्यापारिक संगठनों को समर्थन मिल रहा है। बुधवार को हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद गोयल और सभी प्रत्याशियों के नए भोपाल के टी टी नगर क्षेत्र में सघन जनसंपर्क के दौरान व्यापारिक संगठनों और व्यापारियों ने भरपूर स्वागत किया।


चुनाव जीतने के बाद दस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य 

 महाराणा प्रताप नगर के व्यापारियों की बैठक में व्यापारियों ने उन्नति पैनल के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद गोयल से चर्चा की जिसमें श्री गोयल ने कहा कि चुनाव के बाद कम से कम 10000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखेंगे और मास्टर प्लान के संबंध में भी सभी से चर्चा करेंगे।

न्यू मार्केट क्षेत्र में मिला व्यापारियों का भरपूर स्नेह और समर्थन

उन्नति पैनल के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद गोयल और उनकी पूरी पैनल को न्यू मार्केट, मालवीय नगर, रोशनपुरा, जीटीवी कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में व्यापारियों का भरपूर स्नेह व अपार समर्थन मिला। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पूरी पैनल के साथ उनका स्वागत किया गया। वहीं न्यू मार्केट में व्यापारियों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत सत्कार किया और सभी व्यापारियों ने एकमत होकर उनकी पूरी पैनल को भारी बहुमत से विजयश्री दिलाने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!