टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
Trending

केसरवानी वैश्य समाज भोपाल में पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया

केसरवानी वैश्य समाज भोपाल में पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया

भोपाल ( राहुल अग्रवाल)–27/1/26 

केसरवानी वैश्य समाज भोपाल में पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे समाज के सभी परिवारों ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की राष्ट्रीय महामंत्री सुनीता गुप्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष रिटायर्ड आईएएस रामकिंकर गुप्ता एवं रीवा की पूर्व महापौर एवं महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष ममता गुप्ता ने कार्यक्रम में शामिल हो कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। रामकिंकर गुप्ता ने अपने उद्बोधन में समाजिक ट्रस्ट के द्वारा जरूरत मंद बच्चो को पढ़ाई में सहायता प्रदान करने की बात कही। प्रदेश महिला अध्यक्ष ममता गुप्ता ने उर्जावान उद्बोधन देते हुए समाज को विकसित तथा सशक्तिकरण बनाने पर जोर दिया।

 

श्रीमती सुनिता ने समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को शादी व्याह में दुल्हे दुल्हन को एक जोड़ा कपड़ा तथा जेवर देने का वादा किया और भोपाल केसरवानी वैश्य भवन जीर्णोद्धार के लिए 5100/ रुपये की राशी प्रदान की।समाज के संरक्षक अनुप कुमार गुप्ता ने पांच हजार एक सो रुपये की राशी भेंट की तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री उदय केशरी ने ग्यारह हजार रुपये देने का अश्वासन दिया। संरक्षक महेश प्रसाद गुप्ता ने दस हजार रूपये देने की घोषणा की।

 

समाज के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने आप सभी का धन्यवाद करते हुए,महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि मातृ शक्ति प्रथम गुरु होने के कारण आने वाली पीढ़ी को धर्म ,संस्कृति, शास्त्र के ज्ञान से अवगत करवाने का आग्रह किया।सचिव संजय गुप्ता ने समाज में होने वाले समारोह गतिविधियों तथा वित्तिय व्यवस्था की जानकारी प्रदान की।
महिला सभा अध्यक्ष ममता केशरी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी तथा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।महिला सभा कोषाध्यक्ष सीमा केसरवानी तथा सह सचिव गुलाब गुप्ता ने मंच संचालन कर समा बाधा। समाज के गणमान्य एवं बड़े व्यापारियों द्वारा समाज के सदस्यो को लगभग पचास हजार रुपए रूपये के उपहार प्रदान किए।
महिलाओं तथा बच्चो के सांस्क्रतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें समाज के सभी सदस्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन में कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!