टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
Trending

उन्नति पैनल को मिला सराफा बाजार एसोसिएशन का पूर्ण समर्थन

सराफा बाजार में पार्किंग की होगी उचित व्यवस्थाएं

उन्नति पैनल को मिला सराफा बाजार एसोसिएशन का पूर्ण समर्थन

भोपाल(राहुल अग्रवाल)–27/1/26

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव अब रोचक होते हुए नजर आ रहे हैं। आमने-सामने के मुकाबले में उन्नति पैनल लगातार बढ़त बनाते हुए देखे जा रही है। उन्नति पैनल से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद गोयल और उनकी पूरी पैनल को व्यापारियों का लगातार समर्थन मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्नति पैनल के जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह गोविंद गोयल सहित पूरी पैनल का जोरदार स्वागत किया जा रहा है ।

सराफा बाजार एसोसिएशन के व्यापारियों का मिला समर्थन

इसी क्रम में उन्नति पैनल ने सोमवारा, लखेरापूरा, इब्राहिमपुरा, चौक बाजार और सराफा में व्यापारियों से उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जाकर पूरी पैनल के लिए वोट मांगे। इस दौरान ऐसा लग रहा था, जैसे की पैनल वोट मांगने नहीं बल्कि जीत के बाद सबका धन्यवाद ज्ञापित करने जा रही हो, क्योंकि जिस तरीके से चुनाव जीतने के बाद किसी का विजय जुलूस निकलता है उसी प्रकार उन्नति पैनल गोविंद गोयल के नेतृत्व में भी व्यापारियों के बीच पहुंच रही है। वहीं सराफा बाजार एसोसिएशन ने भी पूर्ण रूप से गोविंद गोयल और उन्नति पैनल का समर्थन किया है ।वही सराफा बाजार एसोसिएशन ने भी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद गोयल के समक्ष सराफा बाजार एसोसिएशन के व्यापारियों की ओर से कुछ मांगे भी उनके सामने रखी हैं, जिस पर गोविंद गोयल ने आश्वासन देते हुए कहा है कि हमारी पूरी पैनल की जीत होते ही हम व्यापारियों के सहायता के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

 

सराफा बाजार में पार्किंग की होगी उचित व्यवस्थाएं

इस दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद गोयल ने कहा है कि सराफा बाजार एक बहुत बड़ा बाजार है लेकिन यहां की सकरी गलियों में वाहन खड़े रहते हैं जिसकी पार्किंग की व्यवस्था के लिए भी चुनाव जीतने के बाद व्यापारियों का सहयोग और चर्चा कर व्यवस्थित किया जाएगा।

वन टाइम सेटलमेंट पर होगी चर्चा,बनेगी व्यवस्था

वही उनके सामने वन टाइम सेटलमेंट की भी बात सामने आई, जिसके लिए गोविंद गोयल ने कहा कि वन टाइम सेटलमेंट की भी तरीके से योजना बनाकर आगे काम किया जाएगा। वही हम हर तरीके से व्यापारियों की मदद के लिए तत्पर रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!