नव अपराजिता सोशल फाउंडेशन ने लगाया शिविर,165 लोगो ने कराई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
बीपी और शुगर के मरीज ज्यादा,डॉक्टरों ने बताए स्वस्थ रहने के टिप्स

नव अपराजिता सोशल फाउंडेशन ने लगाया शिविर,165 लोगो ने कराई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
बीपी और शुगर के मरीज ज्यादा,डॉक्टरों ने बताए स्वस्थ रहने के टिप्स
भोपाल(राहुल अग्रवाल)–21/1/26
संत हिरदाराम नगर स्थित संत लाल दास गुरुद्वारा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सिंध देश (झूबरी) वाले संत ब्रह्मलीन संत शिरोमणी सच्चिदानंद रूप 108 श्री बाबा लाल दास साहिब महाराज जी का वार्षिक महोत्सव (वरसी) माघ सिंधी दिनांक 20 जनवरी से 22 जनवरी 2026 तक धूमधाम से मनाया जा रहा है।जिसमें नव अपराजिता सोशल फाउंडेशन संस्था ने निःशुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया है ।जिसमें सेवा सदन का विशेष सहयोग रहा।
165 लोगों ने शिविर में कराया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

सेवा सदन के डाक्टरों की टीम ने लोगो के स्वास्थ्य जांच की,जिसमें 165 लोगो ने जांच कराई।इस शिविर में दांतों,आंखों,बीपी ,शुगर की निःशुल्क जांच की गई ,जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच करा कर डाक्टरों से सलाह ली।वही डॉक्टर रश्मि ज्ञानचंदानी ने बताया कि शुगर और बीपी के मरीजों की संख्या ज्यादा देखने को मिली उन्हें हमारी टीम ने स्वस्थ रहने के टिप्स भी बताए।इस शिविर में अभय ,अमोल वर्मा,निखिल वर्मा,रानू प्रजापति,अंजली,मोहिनी ने अपनी सहभागिता की।
शिविर में संस्था के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल,सचिव जया इसरानी,संरक्षक दिनेश शर्मा,प्रिया सौरभ, कोषाध्यक्ष एम्पली अमन अग्रवाल,ज्योति जनयानी,अमन अग्रवाल,मयूरी अग्रवाल,हेमा सनमुखानी ,अर्जुन सनमुखानी (अज्जू),मुस्कान हीरानंदानी, रिशित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
जनसेवार्थ में समर्पित नव अपराजिता सोशल फाउंडेशन
बता दें कि नव अपराजिता सोशल फाउंडेशन संस्था लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करती रहती है।




