टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
Trending

भोपाल रेल मंडल में रेल सेवा पुरस्कार 2026 आयोजित

12 श्रेणियों में दक्षता शील्ड एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 43 कर्मचारियों को डीआरएम ने किया पुरस्कृत

भोपाल रेल मंडल में रेल सेवा पुरस्कार 2026 आयोजित

12 श्रेणियों में दक्षता शील्ड एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 43 कर्मचारियों को डीआरएम ने किया पुरस्कृत

भोपाल(राहुल अग्रवाल)-24/4/26

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल द्वारा 70वें रेल सप्ताह समारोह 2026 के अंतर्गत रेल सेवा पुरस्कार का आयोजन न्यू नर्मदा क्लब भोपाल में आयोजित किया गया। इस समारोह में भव्य सांस्कृतिक एवं लोकनृत्य प्रस्तुति की भी प्रस्तुति की गयी।

 

रेल सप्ताह समारोह पर भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री पंकज त्यागी द्वारा चयनित कुल 43 रेल कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमे 13 विभागों के जिनमे इंजीनियरिंग विभाग से 9 कर्मचारी संजय धारे, पिंकी भांझी, कपिल भावसा, सुनील कुमार, संजय कुमार चढोकार, राजीव कुमार पाराशर, अनस खान, गौरव राठौर, सतीश कुमार, परिचालन विभाग से 6 इब्राहिम खान, राजकुमार शर्मा, नृपेन्द्र सिंह, कमलेश कुमार, रिज़वान मोहम्मद, राकेश कुमार राय, यात्रिक डीजल शेड इटारसी से 2 कर्मचारी पवन प्रजापति, अशोक कुमार, यात्रिक (कैरिज वैगन विभाग) से 3 कर्मचारी सचिन, आशीष, सिद्धार्थ तिवारी, कार्मिक/अकार्मिक विभाग से 3 कर्मचारी शबीना अली, शिवराज मीना, सन्त्री ए मैथ्यू, टीआरओ विभाग से 4 कर्मचारी कमल किशोर पाटीदार, धर्मेंद्र कुशवाह, आनंद राव डोंगरे, अशोक कुमार अहिरवार, विधुत सामान्य विभाग से 2 कर्मचारी राकेश वर्मा, संजय मालवीय, विधुत टीआरएस विभाग से 1 कर्मचारी धर्मेद्र कुमार, विधुत टीआरडी विभाग से 2 कर्मचारी राहुल जैन, सुनील अहिरवार चिकित्सा विभाग से 1 कर्मचारी विशाल अग्रवाल, लेखा विभाग से 2 कर्मचारी गौतम कुमार गौर, सुषमा मुदलियार, वाणिज्य विभाग से 3 कर्मचारी हेमन्त कुमार सोनी, महेश लिगायत, फईम उद्दीन, एसएण्डटी विभाग से 4 कर्मचारी अखिलेश विश्वकर्मा, रामकिशोर मीणा, सतेन्द्र सिंह, हितेश्वर यादव, आर.पी.एफ/सुरक्षा विभाग से निधि चौकसे शामिल रही।

 

साथ ही मंडल रेल प्रबंधक द्वारा इस समारोह में विभिन्न श्रेणियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्टेशनों एवं इकाइयों को कुल 12 शील्ड प्रदान की गयी। प्रदान की गयी शील्ड इस प्रकार हैं—

 

उत्तम रख-रखाव हेतु स्टेशन–ब्यावरा राजगढ़, सर्वोत्तम इंजीनियरिंग डिपो – एसएसई/पवे/उत्तर/विदिशा, सर्वोत्तम डिपो (यांत्रिक/विद्युत) – डीजल लोको शेड, इटारसी, एसआरटी/आरएमएस/स्पाट रख-रखाव – वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर (सामा), कैरिज एंड वैगन, भोपाल, बड़े स्टेशन स्थित कॉलोनी का सर्वोत्तम रख-रखाव – बीना स्टेशन, रोड साइड स्टेशन कॉलोनी रख-रखाव – गंजबासौदा स्टेशन, सर्वोत्तम टीआरडी डिपो – बीना टीआरडी डिपो, ऊर्जा संरक्षण – ओएचएसएम भोपाल डिपो, सर्वोत्तम रनिंग रूम – 18 बंगला रनिंग रूम, इटारसी, सर्वोत्तम दूरसंचार डिपो – एस.एस.ई. (सिग्नल), बीना डिपो, सर्वोत्तम विद्युत डिपो – ओएचएसएम विदिशा डिपो, राजभाषा चल शील्ड – लेखा विभाग एवं डीजल शेड उपसमिति।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि रेल सप्ताह समारोह में भोपाल मंडल के 43 कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार प्रदान किया गया। इन कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों में उत्कृष्ट प्रशासनिक दक्षता, तकनीकी कुशलता एवं सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी क्रम में रेल सेवा पुरस्कार के अंतर्गत भोपाल मंडल के विभिन्न 13 विभागों के कुल 43 अराजपत्रित कर्मचारियों को उनके दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन, अनुशासन एवं कार्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अभिराम खरे, योगेन्द्र बघेल सहित, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी विजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

भोपाल मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार, सुरक्षित रेल संचालन तथा जनोन्मुखी सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। यह सम्मान उनके सामूहिक प्रयासों, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन की औपचारिक मान्यता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!