टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि

महाकाल लोक की वजह से 20 गुना बढ़ गए श्रद्धालु

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिया मंदिर का जायजा
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार
महाकाल लोक की वजह से 20 गुना बढ़ गए श्रद्धालु

भोपाल/द्वारका(राहुल अग्रवाल)-3/9/26

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 3 सितंबर को गुजरात की देवभूमि द्वारका स्थित वन द्वारकाधीश मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। उन्होंने भगवान श्री द्वारकाधीश का आशीर्वाद प्राप्त किया। सीएम डॉ. यादव ने भगवान से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इसके अलावा उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

इस मौके पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज मैं धार्मिक पर्यटन के मद्देनजर द्वारका आया हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में तीर्थाटन बढ़ा है। बाबा महाकाल की कृपा से अकेले उज्जैन में श्रद्धालु लगभग 20 गुना बढ़े हैं। आज की स्थिति में 10 करोड़ से ज्यादा दर्शनार्थी उज्जैन आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थानों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने जो महाकाल लोक और बनारस में प्रयोग किया है, वह अद्भुत है। हमारी राज्य सरकार भी उसी दिशा में काम कर रही है।

अतीत हो रहा गौरवांवित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे सभी देव स्थानों पर भी सुव्यवस्था स्थापित करने, यात्रियों के लिए सुगम आगमन, उनके रहने की व्यवस्था और सभी जरूरी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इन व्यवस्थाओं को देखने के लिए भी मैं द्वारका भी आया हूं। आज सनातन संस्कृति का गौरवशाली अतीत फिर गौरवांवित हो रहा है। राज्य सरकारें अपने-अपने देव स्थलों काम कर रही हैं। द्वारका चार धाम में से प्रमुख स्थान है। हमारे चार शंकराचार्यों के चार पीठों में से ये एक है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि कल जन्माष्टमी है। मैं सभी को बधाई देता हूं। गोपाल कृष्ण की कृपा हम पर बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!