टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कराने हेतु मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा ने मुख्यमंत्री से की मांग

हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की घोषणा की है

अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कराने हेतु मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा ने मुख्यमंत्री से की मांग

हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की घोषणा की है

भोपाल(राहुल अग्रवाल)-22/9/26

महाराजा अग्रसेन जयंती पर मध्यप्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के प्रांतीय महामंत्री मुकेश गोयल एवं प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन कुमार गुप्ता,राहुल अग्रवाल ने राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की घोषणा की है। देश के कई अन्य राज्यों में भी इस अवसर पर अवकाश का प्रावधान है।

 

महासभा पदाधिकारियों ने कहा कि अग्रवाल समाज के साथ ही वैश्य समाज भी महाराजा अग्रसेन के सेवा, सहयोग, परोपकार और सामाजिक समरसता के सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ता है। ऐसे में मध्यप्रदेश में भी उनकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना समाज की भावनाओं के अनुरूप होगा।

 

उन्होंने सांसद रजनीश अग्रवाल से आग्रह किया कि वे यह मांग मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखें और मध्यप्रदेश में महाराजा अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कराने की दिशा में पहल करें। इस अवसर पर राहुल अग्रवाल भी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!