महाराजा श्री अग्रसेन जयंती की भव्य शोभायात्रा के आमंत्रण पोस्टर का विमोचन

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती की भव्य शोभायात्रा के आमंत्रण पोस्टर का विमोचन
भोपाल(राहुल अग्रवाल)-31/8/26
श्री अग्रसेन समाज समिति, भेल क्षेत्र, भोपाल द्वारा महाराजा श्री अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा के आमंत्रण पोस्टर का विमोचन वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाजजनों की उपस्थिति में किया गया।

बैठक में वरिष्ठ टीम अध्यक्ष आर.के. गुप्ता, युवा मंडल अध्यक्ष अमित मित्तल, महिला मंडल अध्यक्ष राजश्री अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि मनोज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं।इस अवसर पर शोभायात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा कर इसे भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया।
युवा मंडल अध्यक्ष अमित मित्तल ने बताया कि 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को सायं 5:00 बजे शोभायात्रा मिनाल गेट क्रमांक-2 से प्रारंभ होकर मिनाल शॉपिंग स्ट्रीट होते हुए मिनाल पार्किंग परिसर में संपन्न होगी। आयोजन में सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह एवं प्रसादी वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।अंत में सभी समाजजनों से सपरिवार अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया।




