टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

बीएचईएल, भोपाल में कर्मचारियों के लिए अर्ध दिवसीय MRS तकनीकी सत्र का आयोजन

बीएचईएल, भोपाल में कर्मचारियों के लिए अर्ध दिवसीय MRS तकनीकी सत्र का आयोजन

भोपाल(राहुल अग्रवाल)- 05 अगस्त , 2026

बीएचईएल, भोपाल में कर्मचारियों के लिए अर्ध दिवसीय MRS तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया । इस सत्र में एफ़डबल्यूएम एवं सीडीई विभाग के कर्मचारियों ने प्रतिभागिता की । इस अवसर पर आरिफ अहमद सिद्धीकी, अपर महाप्रबंधक (मासंविके.), वक्‍ता के रूप में मदन लाल कारपेंटर, सेवानिवृत्‍त अधिकारी, बीएचईएल एवं विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारी मौजूद थे ।
वक्‍ता के रूप में बोलते हुए मदन लाल ने अपने 30 वर्ष के अनुभव से प्रतिभागियों के समक्ष हाइड्रो एवं स्टीम टर्बाइन आदि के फेब्रिकेशन संबंधित उत्पादन और उनके उन्नत विकास पक्ष पर विशेष प्रकाश डाला । उनके व्‍याख्‍यान से संबंधित विभाग के कर्मचारी और अधिकारी लाभान्वित हुए । इस दौरान उन्‍होंने सभी प्रतिभागियों की समस्याएं एवं उनके समाधान हेतु मार्गदर्शन किया ।
कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय कीर्ति सिंह, प्रबंधक (एचआरडी) ने किया ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!