दतिया उपचुनाव में कटा नरोत्तम मिश्रा का टिकट, आशुतोष तिवारी को बनाया भाजपा ने अपना प्रत्याशी
नरोत्तम मिश्रा के टिकट काटने का दतिया में भारी विरोध

दतिया उपचुनाव में कटा नरोत्तम मिश्रा का टिकट, आशुतोष तिवारी को बनाया भाजपा ने अपना प्रत्याशी
टिकट घोषणा से पूर्व ही मैदान में उतर चुके थे नरोत्तम मिश्रा, टिकट काटकर चौकाया भाजपा संगठन ने
नरोत्तम मिश्रा के टिकट काटने का दतिया में भारी विरोध
भोपाल/दतिया(राहुल अग्रवाल)-10/7/26

मध्य प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीट माने जाने वाली दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा आलाकमान ने इस बार बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए पूर्व गृहमंत्री और क्षेत्र के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।
संघ के बेहद करीबी हैं आशुतोष तिवारी
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के चेहरे बने आशुतोष तिवारी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बेहद करीबी और निष्ठावान कार्यकर्ता माना जाता है। वे पूर्व में मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। पार्टी ने उनके संगठनात्मक अनुभव और जमीनी पकड़ को देखते हुए इस महत्वपूर्ण उपचुनाव में उन पर भरोसा जताया है।
नरोत्तम मिश्रा की जगह मिला,आशुतोष तिवारी को टिकट

दतिया क्षेत्र लंबे समय से पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का गढ़ रहा है। ऐसे में उनकी जगह आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारने का भाजपा का यह फैसला बेहद चौंकाने वाला और महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी ने इस बार स्थानीय समीकरणों और संघ की पसंद को प्राथमिकता देते हुए यह रणनीतिक बदलाव किया है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब दतिया का यह उपचुनाव बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है।

टिकट घोषणा के पूर्व ही मैदान में उतर चुके थे नरोत्तम मिश्रा
बता दें कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में टिकट की घोषणा के पूर्व ही पूर्व गृहमंत्री व तत्कालीन भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा ने नामांकन पत्र भी ले लिया था और जगह जगह लोगों के बीच जाकर जनता से अपने लिए समर्थन मांगना शुरू कर दिया था।
नरोत्तम मिश्रा के टिकट काटने का दतिया में भारी विरोध

डॉ नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटने का भारी विरोध,हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय के सामने हाइवे किया जाम किया।व्यापारियों ने विरोध स्वरूप बाजार किए बंद।
नरोत्तम का टिकट कटने से कांग्रेस में दिखा हर्ष
वहीं दूरी ओर अगर बात की जाए विपक्ष की तो कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के लिए मंथन शुरू कर दिया है।कांग्रेस का दावा है कि दतिया उपचुनाव कांग्रेस ही जीतेगी।




