भोपाल में गूंजेगी “पेड्डी की आवाज़”, ए.आर. रहमान की लाइव परफॉर्मेंस बनेगी आकर्षण का केंद्र
जनता के लिए एंट्री होगी फ्री

भोपाल में गूंजेगी “पेड्डी की आवाज़”, ए.आर. रहमान की लाइव परफॉर्मेंस बनेगी आकर्षण का केंद्र
जनता के लिए एंट्री होगी फ्री
भोपाल(राहुल अग्रवाल)-19/5/26
भोपाल में 23 मई को सिनेमा और संगीत प्रेमियों के लिए एक बेहद खास शाम आयोजित होने जा रही है। बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म “PEDDI (पेड्डी)” के भव्य म्यूजिकल इवेंट “पेड्डी की आवाज़” को लेकर राजधानी में एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन बीएचईएल (BHEL) दशहरा मैदान, गोविंदपुरा में 23 मई कि शाम 5 बजे से शुरू होगा। हैदराबाद प्रोडक्शन टीम के बाबा सहाय ने बताया कि कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत विश्वप्रसिद्ध और ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान की लाइव परफॉर्मेंस होगी, जिसे लेकर प्रशंसकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार यह शाम संगीत, मनोरंजन और फिल्मी दुनिया की कई बड़ी घोषणाओं से भरपूर होगी। फिल्म “पेड्डी” पहले से ही अपने दमदार स्टारकास्ट और बड़े प्रोडक्शन को लेकर चर्चा में है। फिल्म में मेगा पावर स्टार राम चरण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि उनके साथ जाह्नवी कपूर, डॉ. शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
फिल्म का निर्देशन चर्चित निर्देशक बुची बाबू सना ने किया है, जबकि संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। 23 मई को होने वाले इस कार्यक्रम में आम जन को एंट्री फ्री दी जाएगी। उसके लिए भेल दशहरा मैदान से 20 मई को पास वितरण शुरू किए जाएगा, जो निशुल्क होंगे।




