वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी के ‘सात सूत्रीय आर्थिक अनुशासन’ को जन-जन तक पहुंचा रहे,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर

वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी के ‘सात सूत्रीय आर्थिक अनुशासन’ को जन-जन तक पहुंचा रहे,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर
भोपाल(राहुल अग्रवाल)-18/5/26
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मध्य प्रदेश के मऊगंज, सीधी सहित विभिन्न जिलों का संगठनात्मक प्रवास कर ‘ युवा संवाद ‘ कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और आम जनता से सीधा संपर्क साधा।
इस प्रवास के दौरान उन्होंने वैश्विक अनिश्चितता और युद्ध के हालातों के कारण देश की अर्थव्यवस्था व विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहे दबाव को कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए ” सात सूत्रीय आर्थिक अनुशासन ” के आह्वान को जनता के बीच रखा। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं को इस आर्थिक अनुशासन को अपने जीवन में अपनाने और इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया, ताकि देश की आर्थिक स्थिति को और अधिक मजबूती दी जा सके।
श्याम टेलर ने कहा कि नागरिकों को अब ‘आर्थिक योद्धा’ की भूमिका निभानी होगी। इसके लिए उन्होंने युवा व्यवसाइयों से ‘ मेक इन इंडिया ‘ उत्पादों को बढ़ावा देने, किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने और आम जनता से खाद्य तेल की खपत कम करने का आग्रह किया।
श्याम टेलर ने देश के विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जनता से सोने की खरीदारी और विदेश यात्राओं को कुछ समय के लिए टालने की बात कही। इसके साथ ही ऊर्जा और ईंधन संकट से निपटने के लिए ” वर्क फ्रॉम होम’, इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) तथा सार्वजनिक वाहनों के प्रयोग को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
आर्थिक अनुशासन का अनूठा उदाहरणः
ई-ऑटो से मऊगंज भाजपा कार्यालय पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर।विंध्य की धरा पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत।
▶ विंध्य क्षेत्र के संगठनात्मक प्रवास के दौरान श्याम टेलर मऊगंज जिला भाजपा कार्यालय में ई-ऑटो (E-Auto) से पहुंचे। इसके साथ ही वे सांगठनिक प्रवासों और कार्यक्रमों में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) का आधिकारिक उपयोग करने वाले पहले प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुकरण करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने यह कदम उठाया है। वैश्विक ऊर्जा संकट और बदली हुई परिस्थितियों के बीच, वे इन नई गाइडलाइंस को अपने आचरण में ढालकर युवा मोर्चा के वृहद कार्यक्रमों को पूर्ण अनुशासन और सुगमता के साथ आयोजित कर रहे हैं।
विंध्य की धरा पर मिला अभूतपूर्व और भावपूर्ण स्नेह
▶ रीवा, सीधी एवं मऊगंज जिले के विभिन्न स्थानों पर युवाओं के हुजूम ने पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया




