अग्रवाल समाज कोलार के चुनाव निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुए

अग्रवाल समाज कोलार के चुनाव निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुए
भोपाल(राहुल अग्रवाल)-11/5/26
रविवार को अग्रवाल समाज कोलार (रजि.) , भोपाल के नए सदस्यों के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी राकेश गर्ग, सह चुनाव अधिकारी डॉ अनिल गोयल, नरेश अग्रवाल द्वारा अत्यंत ही निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराए।
चुनाव प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद हेतु शैलेन्द्र गर्ग, उपाध्यक्ष पद डॉ अंकुर अग्रवाल, सचिव पद सौरभ गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद तरुण अग्रवाल, सहसचिव बसंत गुप्ता अत्यधिक वोटों से विजयी हुए। कार्यकारिणी में शैलेश अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, रविन्द्र बंसल और सुरेश चंद्र गोयल निर्विरोध चुने गए।
कोलार समाज के अध्यक्ष शरद अग्रवाल, उपाध्यक्ष रामपाल अग्रवाल, संरक्षक हुकुम चंद्र अग्रवाल, सुनील मंगल,डॉ डी के गर्ग, राकेश अग्रवाल एवं अग्रवाल समाज कोलार महिला मंडल की अध्यक्ष सीमा गर्ग, उपाध्यक्ष गीता गर्ग, रमा अग्रवाल एवं समस्त कार्यकारिणी महिला सदस्य शामिल हुई।विशेष सहयोग हेतु रामेश्वर अग्रवाल, सुनील गर्ग, मधुर अग्रवाल, होरी लाल गर्ग, मंजू गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।




