धर्ममध्य प्रदेश
Trending

श्रीराम नवमी महापर्व पर सजे रामलला,महाआरती के साथ प्रसाद वितरण

श्रीराम नवमी महापर्व पर सजे रामलला,महाआरती के साथ प्रसाद वितरण

बलवाड़ा/भोपाल(राहुल अग्रवाल)–27/3/26

हिन्दू धर्म में आस्था के प्रतीक भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव पूरे देश में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। श्रीराम नवमी महापर्व पर जगह– जगह मंदिरों में भगवान सियाराम को मनमोहक रूप में सजाया गया।

 

खरगोन जिले के बलवाड़ा में इंदौर–खंडवा रोड पर स्थित श्रीराम मंदिर में आकर्षक सज्जा की गई। प्रातः काल पंडित कपिल जोशी ने भगवान सियाराम का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया। तत्पश्चात भगवान का मनमोहक रूप में श्रृंगार किया गया।

 

दोपहर 12 बजे भक्तों की उपस्थिति के बीच भगवान की महाआरती संपन्न हुई।महाआरती के दौरान मंदिर भगवान के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।सभी भक्तों ने रामलला के जन्म की एक दूसरे को बधाई देते हुए प्रसादी ग्रहण की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!