उन्नति पैनल द्वारा लालघाटी व्यापारियों व गोविंदपुरा क्षेत्र में उद्योगपतियों से बैठक कर चर्चा की गई

उन्नति पैनल द्वारा लालघाटी व्यापारियों व गोविंदपुरा क्षेत्र में उद्योगपतियों से बैठक कर चर्चा की गई
व्यापारियों का मिला अपार समर्थन
भोपाल(राहुल अग्रवाल)–27/1/26
राजधानी में व्यापारियों की प्रतिष्ठित संस्था चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के चुनाव में उन्नति पैनल द्वारा व्यापक जनसंपर्क के साथ व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक का दौर भी जारी है। व्यापारिक संगठन और व्यापारी उत्साह पूर्वक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद गोयल सहित पूरी उन्नति पैनल का समर्थन कर स्वागत कर रहे हैं।मंगलवार को लालघाटी क्षेत्र के व्यापारियों द्वारा उन्नति पैनल के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद गोयल की अगुवाई में सभी प्रत्याशियों का स्वागत किया गया और व्यापारियों ने एकमत होकर समर्थन देने की बात कही।

हर छोटे बड़े व्यापारी की समस्या को करेंगे दूर
इस अवसर पर गोविंद गोयल ने कहा हम पूरी तत्परता के साथ व्यापारिक और व्यापार के हित के लिए खड़े हैं, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की कार्यशैली बड़े से बड़े व्यापारी और छोटे से छोटे दुकानदार की समस्या दूर करने के लिए तत्पर रहेगी।
कमर्शियल टैक्स को लेकर उद्योगपतियों से हुई चर्चा

गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में उन्नति पैनल की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद गोयल सहित पूरी पैनल का स्वागत किया गया। इस दौरान उद्योगपतियों ने गोविंद गोयल से कहा कि उन्हें सबसे बड़ी समस्या कमर्शियल टैक्स को लेकर आ रही है, जिसके लिए भी सरकार से चर्चा करने की आवश्यकता है।इस दौरान सभी उद्योगपतियों से गोविंद गोयल ने कहा कि उन्नति पैनल की जीत होते ही सभी के साथ मिलकर सरकार से कमर्शियल टैक्स को लेकर उचित व्यवस्थाएं की जाएंगी।
जनसंपर्क में पूरी पैनल रही साथ
जनसंपर्क के दौरान उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी दय आदित्य जैन मनिया,अमित गोयल, अरविंद जैन सुपारी,महामंत्री पद के प्रत्याशी विनोद जैन एमपीटी, मंत्री पद के लिए अजय देवनानी, संजीव जैन गेहूं, सुनील जैनाविन,कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप सेवानी, सह कोषाध्यक्ष पद के लिए हेमंत अग्रवाल, अतिरिक्त कोषाध्यक्ष अमित कुमार बिंदल, कार्यकारिणी सदस्य के लिए वात्सायन जैन, सोनू भाभा, अभिषेक जैन, आदित्य महेश सिंघई, अखिलेश मित्तल, अनिल मिश्रा,अमित जैन सी एस, भारत गुप्ता, दीपक दुबे, जवाहर कोटवानी, कमल भंडारी, कृष्ण गोपाल मुखारिया, मनोज कुमार साहू, राजीव साहू डब्बू ,राजेश गुप्ता मधुरम, सचिन जैन, स्मित जैन, बी आर सुलभ मित्तल, तेजेंद्र चावला आदि मौजूद थे।




