टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
Trending

उन्नति पैनल ने संत हिरदाराम नगर में संतश्री की कुटिया में टेका माथा,सिद्ध भाऊ से मिला जीत का आशीर्वाद 

उन्नति पैनल ने संत हिरदाराम नगर में संतश्री की कुटिया में टेका माथा,सिद्ध भाऊ से मिला जीत का आशीर्वाद 

अध्यक्ष पद के गोविंद गोयल सहित पूरी पैनल के प्रत्याशियों को मिल रहा व्यापारियों का अपार समर्थन 

संत हिरदाराम नगर/भोपाल(राहुल अग्रवाल)–25/1/26

व्यापारियों की सबसे बड़ी संस्था चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में अब गर्माहट देखी जा रही है। चैंबर के चुनाव में उन्नति पैनल को व्यापारियों का अपार समर्थन मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ व्यवसायी,समाजसेवी व एक लंबी राजनीतिक पहचान रखने वाले गोविंद गोयल खड़े हुए हैं। उनके साथ ही उनकी पूरी पैनल के प्रत्याशियों को भी सभी व्यापारिक वर्गों का अपार समर्थन मिल रहा है। गोविंद गोयल प्रतिदिन अपनी पूरी पैनल के साथ प्रत्येक व्यापारियों से उनके व्यावसायिक स्थल पर जाकर संपर्क कर उनकी पूरी पैनल को जिताने का आग्रह कर रहे हैं। उनके इस आग्रह को व्यापारियों का समर्थन भी मिल रहा है।

संत श्री की कुटिया में जाकर टेका माथा, सिद्ध भाऊ से मिला जीत का आशीर्वाद 

 इसी कड़ी में गोविंद गोयल आज अपनी पूरी पैनल के साथ संत हिरदाराम नगर पहुंचे, जहां पर उन्होंने संत श्री की कुटिया में जाकर माथा टेका और सिद्ध भाऊ का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस दौरान सिद्ध भाऊ ने उन्हें चुनाव जीतने के कुछ उपाय भी सुझाए और जीत का आशीर्वाद दिया। जिसके बाद पूरी पैनल ने संत हिरदाराम नगर के व्यापारियों और चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ एक बैठक की, जहां पर व्यापारियों ने उन्नति पैनल के अध्यक्ष गोविंद गोयल सहित पूरी पैनल के प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत किया। भास्कर समूह के प्रमुख मनमोहन अग्रवाल ने सभी व्यापारियों से गोविंद गोयल की पूरी पैनल को जिताने का आग्रह किया और सभी व्यापारियों को बताया कि गोविंद गोयल उन लोगों में से है जो सभी के हित के लिए खड़े भी रहते हैं और समय आने पर उनको हक दिलाने के लिए अड़े भी रहते हैं।पूरी पैनल के साथ अध्यक्ष पद पर विजयश्री मिलते ही वह व्यापारियों के हित के लिए भी हाथ जोड़कर सभी के सामने खड़े रहेंगे और समय आने पर पीछे भी नहीं हटेंगे।

संत हिरदाराम नगर को बनायेंगे ट्रांसपोर्ट हब 

इस दौरान अध्यक्ष पद के दावेदार गोविंद गोयल ने व्यापारियों व चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आज व्यापारियों को सुविधाएं मिलने का समय है लेकिन उनकी आवाज उठाने वाला कोई व्यक्ति नहीं है। यकीनन संत हिरदाराम नगर में व्यवसाय जिस तेजी से बढ़ रहा है उसके हिसाब से यहां पर सुविधाएं व्यापारियों को नहीं मिल रही है, उसके लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे। ट्रांसपोर्ट हब बनाने की मांग व्यापारियों भाइयों ने की है जिसके लिए हम पूरी तरीके से प्रयास करके संत हिरदाराम नगर को ट्रांसपोर्ट हब भी बनवाएंगे।इस दौरान विष्णु बंसल, जवाहर मूलचंदानी, रामचंद्र मूलचंदानी, नारीमल तोलानी, आसनदास वाधवानी, कन्हैयालाल लालवानी,मूलचंद विधानी,नीरज वाधवानी,नरेश केलथमानी,दिनेश वाघानी, कन्हैयालाल ईसरानी,अजय देवनानी, चन्दूकुमार ईसरानी,राम बंसल,जयकिशन लालचंदानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!