व्यापार जगत में उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे गोविंद गोयल
व्यापारियों की सबसे बड़ी संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पद के हैं प्रबल दावेदार

व्यापार जगत में उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे गोविंद गोयल
व्यापारियों की सबसे बड़ी संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पद के हैं प्रबल दावेदार
भोपाल(राहुल अग्रवाल)–22/1/26
सर्वविदित है कि समाज में व्यापार का बहुत अहम हिस्सा माना जाता है। जिसकी बागडोर व्यापारिक संस्थाओं के हाथ में होती है। इसी में चेंबर ऑफ कॉमर्स सबसे बड़ी व्यापारिक संस्था मानी जाती है।इसके माध्यम से हर वर्ग के व्यापारी अपनी बातें सरकार तक पहुंचाते हैं। संस्था के सदस्य व्यापारियों के हित में कई नियमों को भी लागू करते हैं,जिससे सभी व्यापारियों को अपने व्यापार में फायदा मिल सके।इस समय भोपाल में चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव की गहमागहमी देखी जा रही है। भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव 1 फरवरी 2026 को संपन्न होने जा रहे हैं,जिसमें उन्नति पैनल की ओर से गोविंद गोयल को अध्यक्ष पद के लिए आगे किया गया है। बता दें कि गोविंद गोयल कई सामाजिक संस्थाओं में अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं।वर्तमान में गोविंद गोयल अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर वैश्य समाज को एक धागे में संजोए रखें है।साथ ही उन्हें लंबे समय से व्यापारी वर्गों के लिए कार्य करते हुए देखा गया है।वही गोविंद गोयल राजनीतिक रूप से भी अपनी एक अलग पहचान रखते हैं।
चुनाव घोषित होते ही पहुंचे व्यापारियों के बीच
उन्नति पैनल की ओर से अध्यक्ष पद के दावेदार बनते ही गोविंद गोयल व्यापारियों के बीच लगातार अपनी पहुंच बनाए हुए हैं।उन्हें करोंद मंडी,दस नंबर मार्केट,11 नंबर मार्केट में व्यापारियों से गहन चर्चा करते हुए देखा गया है। सभी व्यापारियों ने गोविंद गोयल को आश्वासन दिया है की उन्नति पैनल की ओर से उन्हें अध्यक्ष पर सुशोभित किया जाएगा,साथ ही उनकी पूरी पैनल को भी इस अहम चुनाव में विजय श्री का आशीर्वाद भी मिलेगा।इस दौरान उन्होंने व्यापारियों को कई तरह की योजनाओं से भी अवगत कराया है,जिसके माध्यम से व्यापार व व्यापारियों की उन्नति में एक अहम भूमिका भी रहेगी।
चुनाव में विजयश्री होते ही करेंगे व्यापारियों की उन्नति के प्रत्येक कार्य–गोविंद गोयल
गोविंद गोयल ने व्यापारियों से संवाद करते हुए बताया कि चेंबर ऑफ कॉमर्स का कार्यभार संभालते ही हम व्यापारियों की उन्नति और प्रगति के लिए सभी कार्य करेंगे।




