टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
Trending

नव अपराजिता सोशल फाउंडेशन ने बढ़ाया महिला सशक्तिकरण की राह पर एक कदम

नव अपराजिता सोशल फाउंडेशन ने बढ़ाया महिला सशक्तिकरण की राह पर एक कदम

जरूरतमंद दीदी कविता को अपना फूड स्टॉल लगाने में की मदद

भोपाल(राहुल अग्रवाल)–16/1/26

मानव सेवा की ओर एक कदम बढ़ाते हुए नव अपराजिता सोशल फाउंडेशन ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जरूरतमंद महिला को रोजगार स्थापित करने में मदद कर आत्म निर्भर बनाया। कविता करोले ने अथक मेहनत और परिश्रम से अपने चार बच्चों का लालन-पालन किया और उसके बाद वह कहीं ना कहीं नौकरी कर अपना जीवन यापन कर रही थी। जिसके बाद नव अपराजिता सोशल फाउंडेशन ने उनकी परेशानी को समझते हुए कविता दीदी की मदद की और हाथ बढ़ाया। संस्था के सदस्यों ने उनके खाना बनाने की दक्षता को देखते हुए वेद माता निजी हॉस्पिटल परिसर में उनका स्वयं का फूड स्टॉल लगाने में उनकी मदद की।

Oplus_16908288

 

वेद माता हॉस्पिटल के निशित खरे, नव अपराजिता सोशल फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, सचिव जया इसरानी, कोषाध्यक्ष एमप्ली अग्रवाल,दिनेश शर्मा ,प्रिया सौरभ,अमन अग्रवाल,सतीश अग्रवाल, रिशित अग्रवाल ने कविता दीदी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए, उन्हें व्यवसाय में हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

 

कविता दीदी ने बताया कि नव अपराजिता सोशल फाउंडेशन ने मेरी पहचान स्थापित करने के लिए मदद की है। संस्था सेवा कार्यों के माध्यम से अपनी एक अलग ही पहचान बनी रही है,साथ ही जरूरतमंद लोगों की मदद कर उनकी मदद कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!