विधायक भगवानदास सबनानी ने नवरात्रि की पूर्व संध्या पर छात्राओं को दिया अनोखा उपहार
बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना और समाज के हर वर्ग तक सेवा और समर्पण का भाव पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है-भगवानदास सबनानी

विधायक भगवानदास सबनानी ने नवरात्रि की पूर्व संध्या पर छात्राओं को दिया अनोखा उपहार
बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना और समाज के हर वर्ग तक सेवा और समर्पण का भाव पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है-भगवानदास सबनानी
भोपाल(राहुल अग्रवाल)-10/10/26
दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एक अभिनव पहल करते हुए कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय की समस्त 1,750 छात्राओं को पदवेश (जूते-मोज़े) प्रदान किए और उनका आशीर्वाद लिया।
शनिवार को दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय में एक अनूठा दृश्य देखने को मिला, जहां सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा पदवेश वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महापौर मालती राय और भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यती विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे इतनी सारी छात्राओं का आशीर्वाद मिल रहा है-विधायक सबनानी
छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक सबनानी ने कहा, “यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे इतनी सारी छात्राओं का आशीर्वाद मिल रहा है। शारदीय नवरात्रि की पूर्व संध्या पर यह आयोजन कन्या पूजन के समान है। मैं सभी 1,750 बच्चियों, उनके अभिभावकों तथा स्कूल की प्राचार्या संगीता सक्सेना जी और उनके पूरे स्टाफ का स्वागत करता हूं, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण आयोजन को इतना सुंदर स्वरूप दिया।
विधायक भगवानदास सबनानी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक सेवक के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा और जनकल्याण के कार्य कर रही है। इसी क्रम में कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय की 1,750 छात्राओं को पदवेश वितरित किए गए हैं। हमारा निरंतर प्रयास है कि सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद की जाए और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया जाए।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री मुकेश राय आशा पारोचे सह कोषाध्यक्ष विधानसभा प्रभारी राजू अनेजा महापौर परिषद के सदस्य आरके सिंह बघेल प्रमोद पोलघंटलवाल एल्डरमैन पार्षद आरती अनेजा पार्षद बृजूला सचान पार्षद गिरिजा खटीक आशुतोष तिवारी विनोद बाथम मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल हेमंत बडगैया प्रियेश उपाध्याय पारस नरवरिया मुकेश देहाडे राजेश खटीक अंजलि बैरागी नंदा शोभा सैनी कविता अनुरागी कामाक्षी विश्वकर्मा सुमित्रा साल्वे अर्चना श्रीवास्तव मीना जाटव अर्चना उपाध्याय किरण तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




