बीजेपी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित
रिटर्निंग अधिकारी ने दिए प्रमाण पत्र,कांग्रेस में मची हलचल

बीजेपी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित
रिटर्निंग अधिकारी ने दिए प्रमाण पत्र,कांग्रेस में मची हलचल
भोपाल(राहुल अग्रवाल)-11/6/26

भोपाल मध्यप्रदेश से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। बीजेपी के तीनों उम्मीदवार तरुण चुग,रजनीश अग्रवाल और महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र भी सौंप दिए गए। वहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है और वे इस पूरी प्रक्रिया से बाहर हो गई हैं। अब कांग्रेस की नजरें कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई हैं।

मध्यप्रदेश की राजनीति में बीजेपी ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पार्टी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। नामांकन प्रक्रिया और जांच के बाद किसी अन्य उम्मीदवार के मैदान में नहीं रहने से तीनों उम्मीदवारों की जीत तय हो गई। निर्वाचन अधिकारियों ने औपचारिक घोषणा करते हुए विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र भी सौंप दिए।

बीजेपी खेमे में इस जीत को लेकर उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन की मजबूती और जनसमर्थन का परिणाम बताया है। प्रमाण पत्र मिलने के बाद विजयी उम्मीदवारों ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन इस पूरी प्रक्रिया से बाहर हो गई हैं। कांग्रेस की ओर से उठाए गए सवालों और आपत्तियों के बावजूद स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। अब पार्टी की उम्मीदें न्यायालय पर टिकी हुई हैं और कोर्ट में चल रही प्रक्रिया के नतीजे का इंतजार किया जा रहा है।
फिलहाल बीजेपी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं और उन्हें प्रमाण पत्र भी मिल गया है। दूसरी ओर कांग्रेस कोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद लगाए हुए है। अब सबकी नजरें न्यायिक प्रक्रिया और उसके अगले घटनाक्रम पर टिकी हैं।




