टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
Trending

भोपाल रेल मंडल के लिए 2025-26 सत्र उपलब्धियों से भरा रहा

भोपाल रेल मंडल के लिए 2025-26 सत्र उपलब्धियों से भरा रहा

यात्री सेवा, माल व्यवसाय, सुरक्षा, संरक्षा, यात्री सुविधा तथा अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि

भोपाल(राहुल अग्रवाल)-4/4/26

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व, यात्री सेवाओं, माल परिवहन एवं डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। मंडल का प्रदर्शन सभी प्रमुख क्षेत्रों में वृद्धि दर्शाता है, जो प्रभावी प्रबंधन एवं सतत निगरानी का परिणाम है।

 

डीआरएम पंकज त्यागी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वर्ष के दौरान आय, यात्री सेवा, माल व्यवसाय, सुरक्षा, संरक्षा, यात्री सुविधा तथा अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

🔷नई ट्रेनों का शुभारंभ
त्रिसाप्ताहिक भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात
साप्ताहिक भोपाल-चोपन एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात

 

🔷ट्रेनों के ठहराव
भोपाल मंडल विभिन्न 10 स्टेशनों पर 16 ट्रेनों का ठहराव प्रदान किया गया।

 

🔷 आधुनिक एलएचबी कोच परिवर्तन
भोपाल मंडल की भोपाल-खुजराहो महामना एवं रानी कमलापति-आधारताल एक्सप्रेस को एलएचबी रैक में परिवर्तन किया गया।

 

🔷स्पेशल ट्रेनों का संचालन
कुल 8923 विशेष ट्रेनों का भोपाल मंडल से / होकर चलायी गयी।

 

🔷टिकट चेकिंग अभियान
इस वित्तीय वर्ष में 87 टिकट चेकिंग अभियान चलाकर 7211 मामलें से 42.80 लाख रेल राजस्व अर्जित हुआ।

 

🔷माल परिवहन में शानदार उपलब्धि
माल राजस्व के क्षेत्र में भोपाल मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए:
कुल ₹896.38 करोड़ की आय अर्जित की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13.99% अधिक है।
माल ढुलाई (टन भार) में 4.03% वृद्धि तथा वैगनों के उपयोग में 5.42% वृद्धि दर्ज की गई।

 

🔷 यात्री सेवाओं में निरंतर वृद्धि
कुल 414.80 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जो पिछले वर्ष से 6.62% अधिक है।
यात्री राजस्व ₹1013.78 करोड़ रहा, जिसमें 6.50% वृद्धि दर्ज की गई।
अनारक्षित टिकट आय में 12.32% की वृद्धि हुई।

 

🔷 टिकट चेकिंग में प्रभावी कार्यवाही
टिकट चेकिंग से ₹39.18 करोड़ का राजस्व अर्जित किया गया, जो पिछले वर्ष से 4.31% अधिक है।

 

🔷 अन्य कोचिंग आय में वृद्धि
लगेज आय में 20.66% वृद्धि दर्ज की गई।
विशेष ट्रेनों से आय में 25.38% वृद्धि हुई।
कुल अन्य कोचिंग आय में 2.79% की वृद्धि दर्ज की गई।

 

🔷 विविध (Sundry) आय में उल्लेखनीय वृद्धि
विभिन्न मदों में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई:
गैर किराया राजस्व में 125.18% वृद्धि तथा लक्ष्य से 5.82% अधिक उपलब्धि।
पार्किंग आय में 34.09% वृद्धि एवं लक्ष्य से 28.46% अधिक।
ATM से आय में 424.13% की वृद्धि।
Pay & Use सेवाओं से आय में 22.93% वृद्धि।

 

🔷 डिजिटल पहल एवं तकनीकी उन्नयन
मोबाइल ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुकिंग में निरंतर वृद्धि:
2024-25: 21.30 लाख
2025-26: 25.58 लाख (फरवरी तक)
मंडल के 80 स्टेशनों पर UPI सुविधा उपलब्ध।
कुल 119 QR कोड आधारित मशीनें कार्यरत।
कैटरिंग स्टॉल्स के लिए 800 से अधिक QR कोड आधारित आईडी कार्ड जारी।
टिकट चेकिंग हेतु 383 हैंड हेल्ड टर्मिनल (HHT) का उपयोग।

 

🔷 नेक्स जनरेशन आरक्षण प्रणाली
47 नेक्स जनरेशन आरक्षण विंडों एवं 6 चार्टिंग लोकेशन तैयार किये गये।

 

🔷दिव्यांग रेल रियायत कार्ड
1414 दिव्यांग रेल रियायत कार्ड आनलाइन जारी किये गये।

 

🔷बीना-इटारसी नई चौथी लाइन
इस वित्तीय वर्ष में बीना-इटारसी के बीच नई चौथी लाइन की स्वीकृति प्रदान की गयी ।

 

🔷 अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पुनर्विकास
नर्मदापुरम एवं शाजापुर स्टेशनों का उन्ननयन का पूरा किया गया।

 

🔷 यात्री सुविधाओं का विस्तार
भोपाल स्टेशन पर आधुनिक स्लीपिंग पॉड्स (फैमिली एवं सिंगल) की सुविधा।
300 क्षमता वाला एग्जीक्यूटिव लाउंज विकसित।
इंटीग्रेटेड पार्किंग सिस्टम लागू, “Drop & Go” सुविधा के साथ।

भोपाल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सभी प्रमुख क्षेत्रों माल परिवहन, यात्री सेवाएँ, गैर-भाड़ा आय तथा डिजिटल नवाचार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रेलवे की सेवाओं को अधिक आधुनिक, पारदर्शी एवं यात्री-केंद्रित बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!