कांति श्री जन कल्याण संस्था द्वारा महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं का सम्मान
कांति श्री जन कल्याण संस्था द्वारा महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं का सम्मान
भोपाल(राहुल अग्रवाल)–16/3/26
कांति श्री जन कल्याण संस्था द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष में रविवार को महिलाओं का सम्मान किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, संजीव सक्सेना एवं विशेष अतिथि के रूप में संतोष कंसाना महिला कांग्रेस अध्यक्ष उपस्थित थी एवं विशेष अतिथि लीलेंद्र मारण भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी, साहित्यकार निर्दलीय समाचार पत्र के प्रधान संपादक कैलाश आदमी ने की। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा नारी शक्ति का सम्मान किया गया,जिसमें सम्मानित होने वाली ज्योतिषआचार्य डॉक्टर शैलजा श्रीवास्तव, तंत्र आचार्य रजनी नंदा निखिल,शिक्षिका सुधा नायर एवं साहित्यकार शशि प्रभा शाक्य एवं युवा पत्रकार प्रेरणा गौतम उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन मनोज चतुर्वेदी एवं विनोद चतुर्वेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आभार व्यक्त युवा पत्रकार विनीत अग्रवाल ने किया ।संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव ने सभी आए हुए अतिथियों को धन्यवाद कहा।




