मध्य प्रदेशसंस्कृति
Trending

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से भेंट कर विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिया हिन्दू नववर्ष आयोजन का आमंत्रण

भोपाल(राहुल अग्रवाल)–15/3/26

हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में 18 मार्च को कर्मश्री संस्था द्वारा आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के संबंध में भाजपा विधायक एवं कर्मश्री संस्था के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर उन्हें आमंत्रण दिया।

 

इस अवसर पर विधायक शर्मा ने मुख्यमंत्री को हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की जानकारी दी और कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आयोजन की सराहना करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

कर्मश्री संस्था द्वारा हिन्दू नववर्ष के अवसर पर 15 मार्च को विशाल भगवा यात्रा तथा 18 मार्च को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन अटल पथ, टीटी नगर भोपाल में किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!