टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
Trending
भारतीय मजदूर संघ के ज्ञापन कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ ने दी अपनी मांगे

भारतीय मजदूर संघ के ज्ञापन कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ ने दी अपनी मांगे
भोपाल(राहुल अग्रवाल)–25/2/26
25 फरवरी को भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के प्रदेशव्यापी आह्वान पर भारतीय मजदूर संघ के सहयोगी मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने भी प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों की लंबित 33 मांगों को, जिसमें केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं स्वास्थ्य बीमा योजना सहित अन्य मांग शामिल है। इसको लेकर एक ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से मध्य प्रदेश शासन को दिया गया।

इस अवसर पर मप्र राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, महामंत्री जितेंद्र सिंह, संगठन मंत्री राजेश चंदेल, संभागीय सचिव विजय रायकवार, जिलाध्यक्ष जितेंद्र शाक्य, जिला सचिव शिवेंद्र सिंह चौहान समेत सैकड़ों कर्मचारी सम्मिलित हुए।




