पंडित खुशी लाल शर्मा आयुर्वेद संस्थान में द्वितीय दिवस पंचकर्म कार्यशाला में मरीजों को निःशुल्क परामर्श प्रदान किया

पंडित खुशी लाल शर्मा आयुर्वेद संस्थान में द्वितीय दिवस पंचकर्म कार्यशाला में मरीजों को निःशुल्क परामर्श प्रदान किया
भोपाल(राहुल अग्रवाल)–20/2/26
पंडित खुशी लाल शर्मा आयुर्वेद संस्थान में तीन दिवसीय पंचकर्म कार्यशाला का आयोजन किया गया है, इस तीन दिवसीय कार्यशाला के क्रम में शुक्रवार को देश के प्रतिष्ठित संस्थान दिल्ली से डाॅ संतोष भात्तेड जिनके द्वारा डिस्लीपिडेमिया- रक्त में लिपिड की असामान्य मात्रा
Obesity – स्थूलता / मोटापा
Lifestyle disorders – जीवनशैली संबंधी रोग, आदि से पीड़ित 17 मरीजों का निःशुल्क परामर्श दिया गया, साथ ही डॉ संतोष भत्तेद द्वारा वमन कर्म कराया गया एवं वमन कर्म से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी गई।

पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक हॉस्पिटल एवं संस्थान की प्रोफेसर एवं पंचकर्म हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ कामिनी सोनी ने बताया कि कार्यशाला में वर्धा से आईं डॉ पूनम सावरकर द्वारा
Lumbar radiculopathy – कटि-शूल
Diabetes – मधुमेह
CVA (Paralysis) – मस्तिष्काघात / लकवा, से ग्रसित 19 रोगियों का उपचार किया गया एवं डॉ पूनम सावरकर द्वारा अभ्यंग की विधियों के बारे में जानकारी दी गई, एवं अभ्यंग के लाभ बताए गए।
विशेष रूप से वातव्याधियो में अभ्यंग चिकित्सा का महत्व बताया गया।इस अवसर पर पंचकर्म की चिकित्सा का सजीव चित्रण भी किया गया।

कार्यशाला में शनिवार को अन्य विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न गंभीर बीमारियों का निःशुल्क परामर्श किया जाएगा।




