मध्य प्रदेशस्वास्थ्य
Trending

पं.खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक संस्थान में “एडवांस्ड पंचकर्म थैरेप्यूटिक” विषय पर त्रिदिवसीय पंचकर्म कार्यशाला का आयोजन

पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय (स्व)आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान भोपाल में “एडवांस्ड पंचकर्म थैरेप्यूटिक” विषय पर त्रिदिवसीय पंचकर्म कार्यशाला का आयोजन

भोपाल(राहुल अग्रवाल)–12/2/26

राजधानी में साइंस हिल्स स्थित पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान में आगामी दिनांक 19, 20, 21 फरवरी को तीन दिवसीय पंचकर्म कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, संस्था की प्रोफेसर डॉ. कामिनी सोनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पंचकर्म की आधुनिक एवं उन्नत चिकित्सा पद्धतियों की विस्तृत जानकारी एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान कर चयनित रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है।

Oplus_19005442

इस तीन दिवसीय कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे दिल्ली, जयपुर, तिरु-अनंतपुरम, वर्धा, नागपुर के पंचकर्म विशेषज्ञों द्वारा लकवा,संधिवात, गठिया वात, त्वचा संबंधित विकार, श्वास रोग (दमा) बीमारियों से ग्रसित चयनित रोगी एवं अन्य गंभीर रोगों से ग्रसित इच्छुक रोगियों को निःशुल्क परामर्श देकर पंचकर्म चिकित्सा का लाभ दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!