
गर्भवती महिलाओं को नहीं चलाना चाहिए मोबाइल फोन
भाजपा विधायक अभिलाष पांडे ने सदन में लगाए ध्यान आकर्षण
भोपाल(राहुल अग्रवाल)–26/2/26
जबलपुर से भाजपा विधायक अभिलाष पांडे ने आज सदन में ध्यान आकर्षण लगाया है, विधायक पांडे ने सदन में कहा कि सरकार को एक स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी करना चाहिए, जिसमें यह उल्लेख किया जाना चाहिए कि गर्भवती महिलाओं को मोबाइल फोन कम चलाना चाहिए।
क्योंकि इसकी लत जन्म के बाद बच्चों में बुरी तरह से लग रही है जिसका परिणाम है कि बच्चों की चश्मा लगने की उम्र और कान से कम सुनाई देने वाली उम्र भी लगातार घट रही है उन्होंने इसके पीछे महाभारत में सुभद्रा और अभिमन्यु का उदाहरण भी दिया।




