चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के त्रिवार्षिक चुनाव में उन्नति पैनल का पलड़ा भारी
हमीदिया रोड और दवा बाजार में किया गया गोविंद गोयल सहित पूरी पैनल के प्रत्याशियों का भव्य स्वागत

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के त्रिवार्षिक चुनाव में उन्नति पैनल का पलड़ा भारी
हमीदिया रोड और दवा बाजार में किया गया गोविंद गोयल सहित पूरी पैनल के प्रत्याशियों का भव्य स्वागत
भोपाल(राहुल अग्रवाल)–25/1/26
चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के त्रिवार्षिक चुनाव में लगातार उन्नति पैनल का पलड़ा भारी होते हुए दिखाई दे रहा है। उन्नति पैनल के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद गोयल और उनकी पैनल का जगह-जगह जनसंपर्क के दौरान व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्नति पैनल के प्रत्याशियों ने हमीदिया रोड स्थित माता मंदिर में दर्शन करने के बाद जनसंपर्क प्रारंभ किया। हमीदिया रोड और दवा बाजार में व्यापारियों ने उत्साह के साथ संपूर्ण पैनल का अभिवादन और स्वागत किया। अध्यक्ष पद प्रत्याशी गोविंद गोयल ने व्यापारियों से चर्चा के दौरान व्यापार में हो रही कठिनाइयों, हमीदिया रोड पर विशेष कर ट्रैफिक की समस्या के साथ विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा- हम व्यापारी पहले परिवार हैं और सब मिलजुल कर कार्य करेंगे।
दवा बाजार की व्यवस्था होगी दुरुस्त

उन्नति पैनल का दवा बाजार एसोसिएशन ने भव्य स्वागत किया और उन्होंने गोविंद गोयल सहित पूरी उन्नति पैनल के प्रत्याशियों को जिताने का भरोसा दिलाते हुए, दवा बाजार के व्यवसायियों की उन्नति और प्रगति के विषय में चर्चा की। वही देखा गया है की दवा बाजार में पार्किंग की व्यवस्था भी अव्यवस्थित है और दूसरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का आश्वासन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद गोयल ने दवा बाजार एसोसिएशन को दिया।
व्यापारियों ने जगह-जगह ढोल ढमाकों के साथ किया उन्नति पैनल का स्वागत

हमीदिया रोड पर व्यापारियों ने गोविंद गोयल सहित पूरी उन्नति पैनल का ढोल ढमाकों के साथ पुष्प वर्षा और माला पहनाकर स्वागत किया। वही पूरी पैनल के साथ व्यापारी देशभक्ति के गीतों पर झूम उठे।
जनसंपर्क के अवसर पर उन्नति पैनल से चुनाव लड़ रहे उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी द्वय आदित्य जैन मनिया, अमित गोयल, अरविंद जैन सुपारी, महामंत्री पद के प्रत्याशी विनोद जैन एमपीटी, मंत्री पद के लिए अजय देवनानी, संजीव जैन गेहूं, सुनील जैनाविन, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप सेवानी, सह कोषाध्यक्ष पद के लिए हेमंत अग्रवाल, अतिरिक कोषाध्यक्ष अमित कुमार बिंदल, कार्यकारिणी सदस्य के लिए वात्सायन जैन, सोनू भाभा, अभिषेक जैन, आदित्य, महेश सिंघई, अखिलेश मित्तल, अनिल मिश्रा, अमित जैन सी एस, भारत गुप्ता, दीपक दुबे, जवाहर कोटवानी, कमल भंडारी, कृष्ण गोपाल मुखारिया, मनोज कुमार साहू, राजीव साहू, डब्बू राजेश गुप्ता, मधुरम, सचिन जैन, स्मित जैन, बी आर सुलभ मित्तल, तेजेंद्र चावला उपस्थित थे।




