नव अपराजिता सोशल फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर,पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी किया रक्तदान

नव अपराजिता सोशल फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर,पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी किया रक्तदान
संत हिरदाराम नगर/भोपाल(राहुल अग्रवाल)–24/1/26
संत हिरदाराम नगर स्थित संत लाल दास गुरुद्वारा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सिंध देश (झूबरी) वाले संत ब्रह्मलीन संत शिरोमणी सच्चिदानंद रूप 108 श्री बाबा लाल दास साहिब महाराज जी का वार्षिक महोत्सव (वरसी) के तीसरे दिन नव अपराजिता सोशल फाउंडेशन संस्था ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया।जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया।
महिलाओं ने भी किया रक्तदान

नव अपराजिता सोशल फाउंडेशन द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से आयोजित रक्तदान शिविर में पुरूषों सहित महिलाओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया।
शिविर में संस्था के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल,सचिव जया इसरानी,संरक्षक दिनेश शर्मा,प्रिया सौरभ, कोषाध्यक्ष एम्पली अमन अग्रवाल,ज्योति जनयानी,अमन अग्रवाल,मयूरी अग्रवाल,हेमा सनमुखानी ,अर्जुन सनमुखानी (अज्जू),मुस्कान हीरानंदानी, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
जनकल्याण के लिए समर्पित नव अपराजिता सोशल फाउंडेशन
बता दें कि नव अपराजिता सोशल फाउंडेशन संस्था लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन करती रहती है।




