धर्ममध्य प्रदेश
Trending

सिवनी के लाड़ले सरकार की एक झलक पाने उमड़े भक्त

सिवनी के लाड़ले सरकार की एक झलक पाने उमड़े भक्त

भजनों पर जमकर झूमीं सखियां,भक्त खिला रहे गोद में,लगा रहे भोग

भोपाल(राहुल अग्रवाल)–21/1/26

लड्डू गोपाल की चमत्कारी मूर्ति जिन्हें सिवनी के लाड़ले सरकार के नाम से भी जाना जाता है, वे दो दिन पहले करोंद की शंकराचार्य धाम कालोनी पहुंचे। श्रीमती शिल्पी कुलदीप चौहान सिवनी से गोपाल जी को लेकर आई है।जैसे ही उनके आगमन की सूचना लोगों को मिली दर्शन पूजन और गोद में खिलाने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचना शुरू हो गए।कालोनी के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने बताया कि सिवनी के लाडले सरकार लड्डू गोपाल जी का कालोनी में जोरदार स्वागत किया गया और पूरा वातावरण धर्म मय बना हुआ है।

 

कालोनी के पार्क में जब लाड़ले सरकार का दरबार सजा और भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं तो सखियों ने खूब डांस किया। जय श्री राधे के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजाएमान हो गया।तीन दिन सेवा के बाद मंगलवार को लड्डू गोपाल जी नगर भ्रमण कर वापस सिवनी के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके पहले दोपहर एक बजे से 3 बजे तक उन्हें गोद में खिलाने, बैठाकर भोग कराने वालों की लंबी कतार लगी रही।

सिवनी के एक परिवार की है मूर्ति

सिवनी के लाड़ले सरकार की चमत्कारी मूर्ति सिवनी के रहने वाले अर्चना राजेश कुमार जलज के परिवार की है। ऐसा कहा जाता है कि उन्हें ये किसी संत के द्वारा प्रदान की गई थी। जो स्थापित होने के बजाय भक्तों के घरों में जाना पसंद करती है। हर भक्त दो चार दिनों के लिए लड्डू गोपाल को अपने घर बुलाता है, बच्चों की तरह उनकी सेवा पूजन करता है। उत्सव सा माहौल होता है। साथ ही लोग इनके दर्शनों को भी उमड़ पड़ते हैं

फ्रूटी के शौकीन हैं सिवनी के लड्डू गोपाल

सिवनी निवासी अर्चना जलज ने एक चर्चा में बताया कि सपने में मुझे लाडले सरकार लड्डू गोपाल जी दिखे थे वैसे ही मुझे मिले यह बात हे वर्ष 2007की एक संत की दर्शन करने जब में गई थी तब संत जी एक थैला मुझे दिया था जिसमें गोपाल जी श्रृंगार के साथ मिले और उन्हें में लेकर अपने घर आ गई तभी से आज तक यानी 19 वर्ष के कान्हा जी हो गए और लाखों लोगों तक पहुंच गए और लोगों की मनोकामना भी पूर्ण हो रही हे। वर्ष 2030 तक गोपाल जी को ले जाने वाले भक्तों की एडवांस बुकिंग है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!